Search

 
 
 

रांची: लॉटरी के माध्यम से 1,008 फ्लैटों का आवंटन, लाभुक वर्गे में खुशी

 
Vikash Kumar Ranchi : प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तृतीय घटक के तहत ``लाइट हाउस प्रोजेक्ट`` आनि मौजा, पंचमुखी मंदिर, धुर्वा स्थित 1,008 आवासों का लाभार्थियों के बीच आवंटन किया गया. मंगलवार को रांची विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती दीक्षांत मंडप में लॉटरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. लाभार्थियों से पहले रजिस्ट्रेशन कराई गई, उसके बाद लॉटरी के माध्यम से घर दिया गया. फ्लैट मिलने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. लाभुकों ने कहा कि अब उन जैसे गरीबों के पास भी रहने को घर मिला है. हमारा परिवार भी गर्मी और बरसात से सुरक्षित रह सकेगा.

इसे भी पढ़ें-सोनिया">https://lagatar.in/congress-upset-with-ed-summons-to-sonia-attack-on-modi-government/">सोनिया

को ED के समन से बिफरी कांग्रेस, मोदी सरकार पर हमला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/TTT-3.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

पीएम मोदी की मेयर ने की प्रशंसा

इस मौके पर मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि अभी के समय में सभी लोग अपने लिए आशियाना चाहते हैं और इसी आशियाने को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को देने का काम किया है. वहीं नगर आयुक्त ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से इन आवासों का निर्माण कराया जा रहा हैं. उन्होंने निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/TTT-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

एक फ्लैट की लागत 13 लाख 29 हजार

एचईसी के आनी में पंचमुखी मैदान के पास लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत 1,008 फ्लैट का निर्माण हुआ हैं. यहां साढ़े पांच एकड़ क्षेत्रफल में बनने वाले फ्लैट्स नई तकनीक से युक्त हैं. एक फ्लैट की लागत 13 लाख 29 हजार रुपये आई है. मगर लाभुक को एक फ्लैट के लिए 6.79 लाख रुपए ही देने पड़े. बाकी बचे 6.50 लाख रुपए सरकार सब्सिडी के रूप में देगी. कार्यक्रम में विधायक सीपी सिंह, मेयर आशा लाकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, नगर आयुक्त, निगम के पदाधिकारी समेत लाभुक वर्ग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjym-attacks-against-timken-for-unemployed-youth/">जमशेदपुर

: भाजयुमो का बेरोजगार युवाओं के लिए टिमकेन के खिलाफ हल्ला बोल

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही