Search

 
 
 

रांची: शराब पीने के दौरान पैसे के विवाद में दोस्तों ने ही की थी आलोक की हत्या, 3 गिरफ्तार

 
Ranchi : सदर थाना क्षेत्र में रहने वाले आलोक कुमार उर्फ कान्हा की हत्या की गई थी. कान्हा की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तीनों आरोपी आलोक के ही दोस्त हैं. जिनमें सुंदर हेंब्रम, अमन कुमार और अनिल ओहदार शामिल है. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि पूर्व के मारपीट की घटना और शराब पीने के दौरान पैसे के लेन देन के विवाद में आलोक की हत्या दोस्तों ने कर दी गई और शव को झाड़ियों में फेंक दिया था. इसे भी पढ़ें - Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-breaking-ravi-aggarwal-got-his-wife-jyoti-murdered-police-will-reveal-today/">Jamshedpur

Breaking : रवि अग्रवाल ने करवाई पत्नी ज्योति की हत्या, पुलिस आज करेगी खुलासा

24 मार्च को लापता हो गया था आलोक

24 मार्च को आलोक उर्फ कान्हा अचानक गायब हो गया था. परिजनों ने उसके लापता होने को लेकर सदर थाना में सनहा भी दर्ज करवाया था. लेकिन इसी बीच 28 मार्च को आलोक का शव सदर थाना क्षेत्र के एक अस्पताल से कुछ ही दूरी पर स्थित झाड़ियों से बरामद किया गया. झाड़ियों से दुर्गंध आ रहा था, जब लोग मौके पर गए तो उन्होंने देखा कि एक युवक का शव पड़ा हुआ है. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने ही सदर पुलिस को मामले की जानकारी दी था. आलोक का शव काफी खराब स्थिति में मिला था, उसके शरीर का कई हिस्सा गलने लगा था. इसे भी पढ़ें -गिरिडीह:">https://lagatar.in/giridih-former-hardcore-naxalite-had-committed-robbery-four-arrested/">गिरिडीह:

पूर्व हार्डकोर नक्सली ने दिया था डकैती की घटना का अंजाम, चार गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही