Search

रांची : सेल व CMPDI में मनायी गयी अंबेडकर जयंती

Ranchi : डॉ. भीम राव अंबेडकर की 133 वीं जयंती सेल सैटेलाइट के सभी छह रांची इकाइयों की भागीदारी के साथ मनायी गई. समारोह में आशीष चक्रवर्ती ईडी (एचआरडी और एसएसओ), एसके वर्मा ईडी (सीईटी), एसके कर ईडी (आरडीसीआईएस) और सेल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. सभा में एस जाचुक सीजीएम (पी एंडए) ने इस अवसर पर सभी कर्मचारियों का स्वागत किया. इसके बाद जे. हेमरोम ने उपस्थित लोगों को डॉ. बीआर अंबेडकर के जीवन और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी. सेल के सभी कार्यपालक निदेशकों ने डॉ. अंबेडकर के देश के प्रति योगदान की सराहना की, साथ ही उपस्थित लोगों से डॉ. अंबेडकर के महान चरित्र के सिद्धांतों को दैनिक जीवन में अपनाने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें - तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-said-there-is-nothing-for-bihar-in-bjps-manifesto-samrat-called-it-a-milestone/">तेजस्वी

ने कहा, बीजेपी के मेनिफेस्टो में बिहार के लिए कुछ नहीं, सम्राट ने बताया मील का पत्थर

सीएमपीडीआई में भी बाबासाहेब को श्रद्धांजलि दी गयी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/CMPP.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सीएमपीडीआई के मयूरी प्रेक्षागृह में भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती मनायी गयी. सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार, निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार, क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के क्षेत्रीय निदेशक जयंत चक्रवर्ती, महाप्रबंधक व विभागाध्यक्षगण ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया. इस अवसर पर मनोज कुमार ने लोगों से डॉ भीम राव से संबंधित साहित्य एवं पुस्तकें पढ़ने की अपील की. इससे उनके आदर्शों और सिद्धांतों के वास्तविक सार को जानने व समझने में सहूलियत होगी. साथ ही कहा कि उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर समतामूलक समाज के निर्माण के लिए प्रयास करना चाहिए. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सेल विजय कुमार त्रिशरण ने स्वतंत्रता, समानता व बंधुत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में तीन महत्वपूर्ण कारक हैं, जो देश के सभी नागरिकों को सशक्त बनाता है. आगे कहा कि शिक्षा का उद्देश्य समाज की भलाई के लिए व्यक्ति को सामाजिक बनाना, नैतिक बनाना और सामाजिक न्याय के लिए प्रयास करना है. इस अवसर में कोल इंडिया एससी/एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन (सिस्टा) के अध्यक्ष केएम डार्विन, प्रतिनिधि प्रवीण कुमार, टुकलाल निराला, एससी/एसटी/ओबीसी परिषद् के सदस्य गोरेलाल पासवान, राजेश साव, मनोज कुर्रे, श्रीमती मीरा कुमारी एवं अन्य लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए. मौके पर डॉ अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित ड्रॉइन्ग और क्वीज कम्पीटिशन के विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें -भाजपा">https://lagatar.in/on-bjps-sanklp-patra-rahul-said-two-words-are-missing-in-it-inflation-and-unemployment-youth-will-not-fall-into-the-trap-of-modi/">भाजपा

के संकल्प पत्र पर राहुल ने कहा, इसमें दो शब्द गायब हैं महंगाई और बेरोजगारी… युवा मोदी के झांसे में नहीं आने वाले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//