Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : धुर्वा पावर सब स्टेशन से PLFI के नाम का लिफाफा व कारतूस बरामद

राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित विद्युत सब स्टेशन में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक संदिग्ध लिफाफा बरामद हुआ. लिफाफे पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) का नाम लिखा है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित विद्युत सब स्टेशन में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक संदिग्ध लिफाफा बरामद हुआ. लिफाफे पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) का नाम लिखा है.

 

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लिफाफे के साथ कारतूस भी बांधा हुआ मिला है, जिससे इसे गंभीर धमकी के तौर पर देखा जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई है.

 

सब स्टेशन कर्मियों की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध लिफाफे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.  सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है.

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लिफाफा वहां किसने और किस मकसद से छोड़ा है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही