Search

 
 
 

रांची: जिले में रोग सर्विलांस को सशक्त बनाने की दिशा में अहम पहल

सिविल सर्जन कार्यालय सभागार, रांची में गुरुवार को एक दिवसीय इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम यानी IDSP प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.
 

Ranchi : सिविल सर्जन कार्यालय सभागार, रांची में गुरुवार को एक दिवसीय इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम यानी IDSP प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रभात कुमार, सिविल सर्जन, रांची ने की. प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य पदाधिकारियों और कार्यक्रम प्रबंधकों ने भाग लिया.

 

कार्यक्रम में डॉ अरविंद कुमार ACMO-2 सह जिला सर्विलांस पदाधिकारी, डॉ राजीव भूषण जिला महामारी विशेषज्ञ IDSP, हैदर अली जिला डाटा प्रबंधक IDSP, डॉ रचित भूषण MO NUHM, अनुपमा यूनिसेफ प्रतिनिधि, डॉ अमरेंद्र WHO प्रतिनिधि, डॉ ए आर मुस्ताफी MO DLO सहित प्रखंड स्तर के स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए.

 

प्रशिक्षण के दौरान IDSP के अंतर्गत IHIP ऑनलाइन पोर्टल के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई. IHIP-IDSP ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया और समयबद्ध रिपोर्टिंग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई. बताया गया कि IHIP पोर्टल के माध्यम से रोगों की समय पर ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर त्वरित निगरानी और नियंत्रण संभव है.

 

कार्यक्रम में रेबीज और सर्पदंश जैसी आपात स्थितियों में शीघ्र उपचार और जागरूकता के महत्व पर विशेष जोर दिया गया. इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न स्वास्थ्य चुनौतियों के प्रति सतर्कता और तैयारी की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई.

 

डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि समय पर और सटीक रिपोर्टिंग से संभावित रोग प्रकोपों को रोका जा सकता है. उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे प्रशिक्षण में मिली जानकारी को अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी तरीके से लागू करें. यह प्रशिक्षण जिले में रोग निगरानी प्रणाली को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही