Search

 
 
 

रांचीः सड़क पार करने के दौरान वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

 
Ranchi: सोनाहातू थाना क्षेत्र के टांगटांग मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से पंडाडीह गांव का 65 वर्षीय सनद बनर्जी का मौत हो गई. घटना रविवार रात 8 बजे की है. मतक टांगटांग बाजार से अपने घर पंडाडीह जा रहा था. सड़क पार करने के क्रम में तेज गति से आ रहे एक वाहन ने चपेट में ले लिया. वाहन के टक्कर से व्यक्ति सड़क पर गिर गया और सिर फट गया. जिससे तत्काल वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई. ग्रामीणों और परिजनों को काफी देर बाद घटना की जानकारी मिली. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रात 9 बजे के बाद सड़क जाम किया. घटना की सूचना पर सोनाहातू पुलिस तुरंत पहुंची. थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल ने ग्रामीणों से बातचीत कर सड़क जाम हटाने को कहा. ग्रामीण उक्त वाहन को पकड़ने और उचित मुआवजा की मांग कर रहे थे. काफी मशक्कत के बाद रात 1 बजे पुलिस के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया. शव को कब्जे में लेकर सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-sudesh-laid-the-foundation-stone-of-reading-room-building-and-platform-construction-work/">रांचीः

सुदेश ने वाचनालय भवन और चबूतरा निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही