Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : आंगनबाड़ी सेविकाओं को हर महीने मिल रहा 9500 रुपये

Advertisement
Advertisement
  • 50 वर्ष से पेंशन देने की योजना का सीएम ने किया शुभारंभ
  • सहायिकाओं को 4750 रुपये मिलेगा मानदेय
  • 50 से 60 वर्ष के 1.58 लाख महिला, एसटी, एससी लाभुकों को दिया गया स्वीकृति पत्र
Ranchi : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य की आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है. आंगनबाड़ी सेविकाओं को अब हर महीने 9500 और सहायिकाओं को 4750 रुपये मानदेय मिल रहा है. राज्य की 76 हजार आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं को इससे लाभ मिल रहा है. रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित सर्वजन पेंशन योजना के कार्यक्रम में उन्होंने यह ऐलान किया. इस मौके पर सीएम ने 50 वर्ष की उम्र से एसटी, एससी और महिलाओं को पेंशन देने की योजना का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में 1 लाख 58 हजार 218 लाभुकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पेंशन की पहली किस्त की राशि का हस्तांतरण किया गया.

झारखंड को संवारने की दिशा में बढ़ रहे आगे

सीएम ने कहा कि झारखंड को संवारने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. किसी के साथ अन्याय नहीं होगा. हर किसी को उसका हक-अधिकार मिलेगा. झारखंड तभी आगे बढ़ेगा, जब इसकी नींव मजबूत होगी. इसी बात को ध्यान में रखकर यहां की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं को मजबूत कर रहे हैं. रोटी-कपड़ा और मकान हर किसी की मूलभूत जरूरत है. ऐसे में यहां के लोगों की इन जरूरतों को पूरा करने की दिशा में सरकार लगातार काम करती आ रही है. इसी कड़ी में अबुआ आवास योजना के तहत 20 लाख गरीब, जरूरतमंद और आवास विहीन लोगों को तीन कमरों का मकान दे रहे हैं. राज्य के हालात और यहां के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर नीतियां और कार्य योजनाएं बनाई जा रही है.

आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध करा रहे हैं सारी सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. आंगनबाड़ी केंद्रों को ऐसा स्वरूप देने जा रहे हैं, जहां महिलाओं और बच्चों को बेहतर माहौल मिलेगा. हमारा संकल्प कुपोषण मुक्त झारखंड बनाना है. इसी को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जा रहा है.

खास बातें

  • 50 से 60 वर्ष के 1.58 लाख लाभुकों के खाते में पेंशन योजना की पहली किस्त हस्तांतरित
  • 76 हज़ार आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को चंपाई सरकार ने दिया तोहफा
  • 896 सेविका और सहायिकाएं उत्कृष्ट कार्य के लिए नगद राशि से सम्मानित
  • नव चयनित सेविका और सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना की 42489 लाभुकों के खाते में 26.56 करोड़ ट्रांसफर
  • सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के वेब एप्लीकेशन का लोकार्पण
  • सक्षम आंगनबाड़ी बुकलेट एवं पोषक धारा पत्रिका का विमोचन
इसे भी पढ़ें :  रांची">https://lagatar.in/ranchi-cm-launched-sarvajan-pension-scheme-now-women-and-st-sc-will-get-pension-from-the-age-of-50-years/">रांची

: सीएम ने किया सर्वजन पेंशन योजना का शुभारंभ, अब महिलाओं और ST-SC को 50 साल की उम्र से ही मिलेगा पेंशन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही