Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: आक्रोशित लोगों ने शव के साथ मेकॉन गेट किया जाम

Advertisement
Advertisement
Ranchi: मेकॉन कॉलोनी के सुरक्षागार्ड द्वारा मारपीट की घटना के बाद रामनाथ महतो की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद गुरुवार को स्थानीय लोगों ने रामनाथ महतो के शव के साथ मेकॉन गेट को जाम कर दिया. इसके बाद से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है. रामनाथ महतो के शव को मेकॉन गेट के समक्ष रखकर नारेबाजी की जा रही है.  इधर, सूचना मिलने के बाद डोरंडा पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाया. इसे पढ़ें- राज्य">https://lagatar.in/if-you-want-to-make-the-state-good-governance-and-corruption-free-then-there-should-be-a-change-in-power-babulal-marandi/">राज्य

 को सुशासन युक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है तो सत्ता परिवर्तन करें : बाबूलाल मरांडी 

क्या है मामला

मेकॉन खटाल बस्ती में रहने वाले रामनाथ महतो टुकटुक का ड्राइवर था. सोमवार को टुकटुक चलाने के क्रम में मेकॉन कॉलोनी में उनकी टुकटुक एक कार से टकरा गई. कार की महिला चालक से टुकटुक चालक ने माफी मांगी, महिला ने उसे गरीब आदमी समझ छोड़ दिया. इस घटना के कुछ घंटे बाद मेकॉन के गार्डों ने रामनाथ महतो का टुकटुक को अपने साथ लेकर आ गए. रामनाथ ने अपनी गाड़ी की मांग की तो गार्ड ने उसे मना कर दिया और कहा कि 50 हजार दो वरना तुम्हारी गाड़ी तुम्हें नहीं मिलेगी. इस बात को सुन रामनाथ महतो अपने घर चले गए. वापस फिर गाड़ी मांगने के लिए गार्ड् के पास पहुंचे और अपनी गाड़ी मांगने लगे. जिसके बाद रामनाथ महतो को गार्डो के द्वारा रूम में बंद कर पिटाई की गई. जिसके बाद उसे गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रामनाथ की बुधवार को मौत हो गई. इसे भी पढ़ें-  शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-12-oct-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।12 OCT।।सीएम हेमंत के हाथों खिलाड़ियों को कैश अवॉर्ड।।रांचीः बंद कमरे में मिला प्रेमी जोड़े का शव।।हजारीबागः नक्सलियों ने फूंके 4 वाहन।।बिहारः बक्सर में ट्रेन हादसा, 4 मरे।।हमास को मिटा देंगे- नेतन्याहू।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही