Search

 
 
 

रांची: अजंता सर्कस के जानवर जब्त, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

 
Ranchi: अजंता सर्कस के खिलाफ जगन्नाथपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है. यह मामला पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स इंडिया (पेटा) की ओर से शिकायत दर्ज करवाया गया है. अजंता सर्कस के खिलाफ प्रदर्शन के लिए पंजीकरण प्रमाण पत्र के बिना जानवरों का प्रयोग करने व उनके साथ क्रूरता करने जैसे - उड़ने से रोकने के लिए पंख काटने वाली घटनाओं के संबंध में जगन्नाथपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाया गया है. शिकायत पर रांची पुलिस ने सर्कस के खिलाफ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान कई जानवरों को जब्त कर सर्कस के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. इस छापेमारी में तीन व्यस्क स्पिटज कुत्ते, कुत्ते के तीन शिशुओं और एक घोड़े को जब्त किया गया. जब्त किए गए जानवरों को पेटा इंडिया द्वारा पशु को चिकित्सकीय उपचार के बाद पुनर्वासित किया जाएगा. हालांकि पेट इंडिया की जांच कर्मी द्वारा जांच के दौरान जिन पक्षियों को प्रदर्शन करते देखा गया था, उन्हें कथित रूप से छुपा दिया गया, जिससे छापेमारी के दौरान वह कहीं नहीं पाये गए थे. इसे भी पढ़ें - जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-seraikela-court-the-owner-of-bhalotia-engineering-ashok-bhalotia-made-a-fake-document-fir-for-grabbing-cnt-land/">जमशेदपुर

: सरायकेला कोर्ट में भालोटिया इंजीनियरिंग के मालिक अशोक भालोटिया पर फर्जी दस्तावेज बना सीएनटी जमीन कब्जाने का एफआइआर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही