Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : धूमधाम से मना "हिल टॉप पब्लिक स्कूल" का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने प्रस्तुति से मोहा मन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : बरियातू स्थित "हिल टॉप पब्लिक स्कूल" का वार्षिकोत्सव समारोह "मुस्कान 2024" बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर भूपेश कुमार, प्रधानाध्यापक इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, ब्राम्बे रांची उपस्थित रहे. समारोह में विशिष्ट अतिथि डॉक्टर राजेश गुप्ता, संयोजक खेल विभाग रांची विश्वविद्यालय, विद्यालय के निदेशक राजेश गुप्ता, बोर्ड सदस्य पीके लाला, प्रधानाध्यापिका संगीता राज, उप प्रधानाध्यापिका सुनीता श्रीवास्तव एवं सभी शिक्षकगण शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा चतुर्थ और पंचम के छात्राओं द्वारा गणेश वंदना से हुई. उसके बाद लिटिल चैंप्स जूनियर विंग्स के बच्चों ने कपल डांस, भांगड़ा,रॉक एंड रोल आदि एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया. वहीं कक्षा षष्ठ के छात्र-छात्राओं ने "सोशल मीडिया" एकांकी के माध्यम से मोबाइल के प्रयोग से बच्चों पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव का चित्रण प्रस्तुत किया. फिर कक्षा सप्तम व अष्टम के छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की माटी से जुड़ी एक मनमोहक नागपुरी नृत्य प्रस्तुत किया. साथ ही एक सम्मिलित प्रस्तुति के अंतर्गत "से नो टू प्लास्टिक" में पर्यावरण प्रदूषण की ओर सबका ध्यान आकर्षित किया. वहीं कक्षा सप्तम की छात्राओं ने लक्ष्य प्राप्ति के आवश्यक गुणों से संबंधित नाटक "स्टेप्स टू अचीव गोल" की आकर्षक प्रस्तुति दी तथा कक्षा नवम और दशम के छात्र-छात्राओं ने कोरोना महामारी पर आधारित एक जीवंत नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया. साथ ही बच्चों द्वारा एक देशभक्ति गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में मार्शल आर्ट से जुड़ी कलाबाजियों की मनमोहक प्रस्तुति बच्चों द्वारा, कोच विमल दीप सर की देखरेख में की गई. अंततः समारोह का समापन विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा नृत्य के साथ किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य ने भी शिरकत की और बच्चों का मनोबल बढ़ाया. इस प्रकार समारोह की प्रत्येक प्रस्तुति अलग-अलग विषयों पर आधारित थी. सभी कार्यक्रम में एक सुंदर संदेश निहित था. समस्त कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने एवं संचालन में आई .एस. जकी सर, सीमा लाला, स्नेहा, पूर्वी, शुभा, सिमकी, साधना, मौसमी, निकिता, शिवानी, सूर्यकांत गार्गी, अमृता, सरिता, शंकर, सविता सभी का सराहनीय योगदान रहा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/15-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : आदिवासी">https://lagatar.in/speakers-in-tribal-unity-maharally-said-hemant-was-implicated-tribals-should-remain-united-in-24/">आदिवासी

एकता महारैली में वक्ताओं ने कहा- हेमंत को फंसाया गया, 24 में एकजुट रहें आदिवासी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही