Search

 
 
 

रांचीः इस्पात महिला विकास सहयोग समिति का वार्षिक मेला संपन्न

 
Ranchi: इस्पात महिला विकास सहयोग समिति की ओर से मेकॉन सामुदायिक भवन में वार्षिक मेला एक्जिबिशन कम सेल रविवार को संपन्न हुआ. तीन दिवसीय मेला सह प्रदर्शनी ‘उड़ान’ में 60 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे. मेले में महिला समिति की पेट्रॉन सोनी वर्मा, अध्यक्ष रश्मि वर्मा, सचिव प्रमिला गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनिता प्रकाश, देवदत्ता साहा, संगीता सिन्हा, मोनिका सिंह, अनीता मीना तथा राधा दास थीं. यह मेला पिछले 31 वर्षों से लगाया जा रहा है. यह मेला महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक बेहतरीन मंच है. इस बार मेले में गुजरात, बंगाल, राजस्थान व लखनऊ के हैंडलूम कारीगर द्वारा लगाये गये स्टॉल ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया. मेले में स्टॉल लगाने वाली महिलाओं ने बताया इस वर्ष बिक्री मिला जुला रहा. इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-bjmo-can-contest-on-30-to-35-seats-in-the-assembly-elections-saryu/">रांचीः

विधानसभा चुनाव में 30 से 35 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है भाजमो – सरयू
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही