Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः बायोम का वार्षिक सम्मान समारोह, टॉपर राखी को 2 लाख का मिला चेक

Advertisement
Advertisement
Ranchi: बायोम इंस्टीट्यूट ने रविवार को अपना वार्षिक सम्मान समारोह मनाया. कार्यक्रम का आयोजन गुरुनानक स्कूल सभागार में किया गया. मुख्य अतिथि के तौर पर रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे शामिल हुए. कार्यक्रम में बायोम के छात्र-छात्रा भी शामिल हुए. छात्र-छात्राओं की संख्या हजार में थी. अतिथि के तौर पर टाटा स्टील के हेड एडमिनिस्ट्रेशन कॉरपोरेट अरुण कुमार सिंह, बालपन चिल्ड्रन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. राजेश कुमार, रिम्स रांची के डॉ अभिषेक रंजन, वर्मा यूरोलॉजी सेंटर के डॉ. वेद प्रकाश वर्मा और सदर हॉस्पिटल के डॉ अजीत कुमार शामिल हुए. मौके पर अनूप बिरथरे और अन्य अतिथियों ने यूजी नीट 2023 के सफल छात्रों को सम्मानित किया, उन्हें चेक और प्रशस्ति पत्र दिया गया. यूजी नीट की झारखंड टॉपर राखी कुमारी को ट्रॉफी और दो लाख रुपए का चेक दिया गया. वहीं संस्था की सेकेंड टॉपर माहिया माहेश्वरी को एक लाख रुपए, आदित्य अस्थाना को 75 हजार रुपये, प्रिया घोष को 65 हजार रुपये और अभय कुमार को 50 हजार रुपये और ट्रॉफी दिया गया.

झारखंड और रांची में बेहतर शैक्षणिक संस्थाएं: डीआईजी

डीआईजी अनूप बिरथरे ने कहा कि झारखंड की छात्र-छात्राएं लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. यूजी नीट का परिणाम और झारखंड टॉपर राखी कुमारी ने इस बात को सिद्ध किया है. झारखंड और खासकर रांची में अब बेहतर शैक्षणिक संस्थाएं हैं जो विद्यार्थियों की क्षमता को बढ़ाने का काम कर रहे हैं. विद्यार्थियों को अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों और शिक्षकों को देना चाहिए. आने वाले दिनों में विद्यार्थी और बेहतर करने का प्रयास करें. राज्य व देश को प्रशिक्षित डॉक्टरों की जरूरत है, इसके लिए लगातार खुद को तैयार करें.

झारखंड टॉपर की सूची में 15 से अधिक विद्यार्थी :पंकज सिंह

बायोम इंस्टीट्यूट के एमडी सह निदेशक पंकज सिंह ने कहा कि इस वर्ष सात मई को आयोजित यूजी नीट 2023 प्रवेश परीक्षा में बायोम इंस्टीट्यूट से कुल 1125 विद्यार्थी शामिल हुए थे. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, 984 से अधिक विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में सफल हुए हैं. संस्था के विद्यार्थियों ने एनटीए की ओर से जारी किये गये यूजी नीट 2023 रिजल्ट में झारखंड टॉपर की सूची में 15 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनायी है. संस्था से सफल हुए विद्यार्थियों में से 178 से अधिक विद्यार्थियों का आने वाले दिनों में सरकारी मेडिकल कॉलेज में नामांकन होगा.

यूजी स्तर की सबसे कठिन परीक्षा : अरुण कुमार सिंह

सम्मान समारोह के मौके पर टाटा स्टील के हेड एडमिनिस्ट्रेटिव कॉरपोरेट अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा यूजी स्तर की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. आपकी सफलता ये बताती है की देश का भविष्य तैयार हो रहा है.

अपने अनुभव को साझा किया: डॉ राजेश कुमार

बालपन चिल्ड्रन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ राजेश कुमार ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किये. बताया कि मेडिकल कॉलेज के दिनों में कैसे पढ़ाई के साथ प्रशिक्षण हासिल किया जा सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही