Ranchi: शनिवार को झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यालय परिसर में सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड की वार्षिक आम सभा सह कार्यकारिणी सभा हुई. इसमें झारखंड में सेपक टकरा के विकास के लिए कई निर्णय लिए गए. इस अवसर पर उपस्थित एसोसिएशन के चेयरमैन दीपक कुमार भरथुआर ने जिले में सेपक टकरा के विकास के लिए बॉल की उपलब्धता पर बात की. उन्होंने कहा कि राज्य संघ प्रति जिला दो बॉल उपलब्ध कराएगी और वहां पर कोचिंग की व्यवस्था करेगी. एसोसिएशन के प्रेसिडेंट उदय साहू ने कहा कि प्रत्येक जिले को कम से कम एक स्कूल में सेपक टकरा के प्रशिक्षण को प्रारंभ करना होगा तभी इस खेल का वास्तविक रूप से विकास संभव हो पाएगा. साथ ही तय किया गया कि रांची के विभिन्न जगहों पर सेपक टकरा का प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा. वहीं दीपक भरथुआर ने कहा कि शीघ्र ही सेपक टकरा का प्रमोशन वीडियो बनाया जाएगा. जिसके प्रचार के लिए सोशल मीडिया की मदद ली जाएगी. साथ ही एसोसिएशन की वेबसाइट को जल्द लांच करने कि बात कही गई. उन्होंने कहा कि 12 ए के तहत इस वर्ष एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन कर लिया जाएगा. इस बैठक में चेयरमैन दीपक कुमार भरथुआर सहित,प्रेसिडेंट उदय साहू,चंचल भट्टाचार्य, मिथिलेश साहू,अमरेंद्र दत्त द्विवेदी,शिवेंद्र दुबे,उमा रानी पालित,प्रकाश गोप,प्रदीप मिर्धा,रजी अहमद,सरोज मालाकार,शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- झारखंडः">https://lagatar.in/50-percent-houses-in-rural-areas-connected-to-tap-water-scheme-department-of-drinking-water/">झारखंडः
ग्रामीण इलाकों में 50 प्रतिशत घर नल जल योजना से जुड़े- पेयजल विभाग [wpse_comments_template]
रांचीः सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड की वार्षिक सभा संपन्न
Leave a Comment