Search

 
 
 

रांची : डीएवी आलोक में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

 
Ranchi: अरगोड़ा-नयासराय पथ स्थित डीएवी आलोक पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर रांची के मुख्य वन संरक्षक कुमार मनीष अरविंद ने शिक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों में डीएवी आलोक के प्रयासों की सराहना की और शिक्षा के साथ-साथ खेलों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला. इस मौके पर विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई. विद्यालय के निदेशक डॉ. आलोक कुमार ने शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में विद्यालय द्वारा किए जा रहे क्रियाकलापों की सराहना की. साथ ही छात्र, शिक्षक एवं अभिभावक के परस्पर संबंधों में निरंतर विचार विनिमय की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने विद्यालय के वार्षिक लेखा-जोखा का वर्णन करते हुए शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामाजिक उपलब्धियों पर चर्चा की. इसे भी पढ़ें -">https://lagatar.in/el-nino-is-weakening-chances-of-good-monsoon-rains-in-india-increase-meteorologist/">

 अल नीनो कमजोर पड़ रहा, भारत में मानसून की अच्छी बारिश होने की संभावना बढ़ी : मौसम विज्ञानी  

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत

अलग-अलग श्रेणियों में उत्कृष्ट भूमिका निर्वहन करने वाले छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र दिया गया. इसके अंतर्गत शैक्षणिक टॉपर्स, शत प्रतिशत उपस्थिति, स्वच्छ परिधान, कुशल वक्ता, लेखन, अभिनय, गायन ऑलराउंडर, कराटे, योगा एथलेटिक्स आदि श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में अभिभावक गण कार्यक्रम में उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -पत्रकार">https://lagatar.in/tmc-will-send-journalists-sagarika-ghosh-sushmita-dev-mamta-thakur-namidul-haq-to-rajya-sabha-names-decided/">पत्रकार

सागरिका घोष, सुष्मिता देव, ममता ठाकुर, नामिदुल हक को टीएमसी भेजेगी राज्यसभा, नाम तय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही