Search

 
 
 

रांचीः नए साल को लेकर देर रात चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, बार एंड रेस्टोरेंट व वाहनों की जांच

 
Ranchi: नए साल को लेकर राजधानी रांची में रविवार की देर रात एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए और डीएसपी सिल्ली के नेतृत्व में कई थाना की पुलिस ने मेन रोड से लेकर रातु रोड सड़क पर पैदल पेट्रोलिंग किए. इस दौरान बार एंड रेस्टोरेंट से लेकर सड़क पर वाहनों की जांच हुई. इसके अलावा नशा में वाहन चलाने वाले की भी जांच हुई. गौरतलब है कि नए साल के स्वागत को लेकर पूरे झारखंड में कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है. वहीं, साल खत्म होने से पहले पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है. इसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय के द्वारा राज्य के सभी जिलों में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं. झारखंड पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी जिलों के एसपी को यह निर्देश दिया गया है कि वह अपने-अपने जिले के सभी पिकनिक स्पॉट के अलावा शहर के रेस्टोरेंट और होटलों में सुरक्षा के प्रति विशेष रूप से अलर्ट रहें.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही