Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : बुढ़मू में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, धरना पर बैठे सांसद-विधायक

Advertisement
Advertisement
Ranchi : असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है.  राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा में रविवार देर रात असामाजिक तत्वों ने तीन मंदिरों में मूर्तियों को खंडित कर दिया है. सोमवार सुबह जब पुजारी सिधेश्वर मिश्रा प्रतिदिन की भांति सुबह लगभग चार बजे पूजा करने मंदिर पहुंचे, तो देखा तीनों मंदिरों में मूर्तियों को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया है. पुजारी ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. घटना की सूचना पाकर मंदिरों में ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी है. आक्रोशितों ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दी और इस घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. मूर्ति खंडित किये जाने और विरोध में सड़क जाम की सूचना पर बुढ़मू थानेदार रामजी कुमार, खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी, खलारी इंस्पेक्टर विजय सिंह, मांडर इंस्पेक्टर जयप्रकाश राणा, मैक्लुस्कीगंज थानेदार गोविंद कुमार, मांडर व चान्हो के थानेदार सहित भारी संख्या में पुलिस बल उमेडंडा पहुंच गये. दूसरी ओर घटना की सूचना पर उग्र ग्रामीणों ने ठाकुरगांव बैंक मोड़, बुढ़मू चौक, नगड़ू चौक,उमेडंडा, हिन्दगीर छापर पथ को जाम कर दिया. साथ ही 36 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

सांसद, विधायक सहित हिन्दू नेता पहुंचे घटनास्थल

घटना की सूचना पाकर सुबह सात बजे सांसद संजय सेठ और विधायक समरी लाल उमेडंडा पहुंचे एवं ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गये. आक्रोशित ग्रामीण अविलंब मंदिरों में तोड़फोड़ करनेवालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. हिंदूवादी नेता भैरो सिंह भी उमेडंडा पहुंचे और धरनास्थल पर हनुमान चालीसा के पाठ के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक आंदोलन करने की बात कही.

एडीएम राजेश्वर नाथ आलोक के आश्वासन पर माने लोग

ग्रामीण इतने आक्रोशित थे कि किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे. दोपहर लगभग बारह बजे एडीएम राजेश्वर नाथ आलोक धरनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने सांसद-विधायक समेत ग्रामीणों संग वार्ता की. भैरो सिंह ने रांची से हनुमान जी एवं नंदी की मूर्ति उमेडंडा में ले गये. प्रशासन की ओर से एडीएम राजेश्वर नाथ आलोक व डीएसपी रामनारायण चौधरी ने सांसद-विधायक व ग्रामीणों को समझाया और 36 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा भव्य तरीके से मंदिर में नये मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा कराने का आश्वासन दिया. जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ. इधर घटना के संबंध में बुढ़मू थाना में पंडित सिधेश्वर मिश्रा के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती  

एहतियात के तौर पर उमेडंडा में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. घटना के बाद एफएसएल की टीम ने मंदिरों में जाकर नमूने इकठ्ठा किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही