Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः खास दल को लाभ देने के लिए चुनाव के दौरान ली जा रही नियुक्ति परीक्षा-आजसू

Ranchi: आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव एस अली ने शिक्षक नियुक्ति को लेकर ले जाने वाली परीक्षा पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग लोकसभा चुनाव के दौरान एकाएक प्राथमिक विद्यालय कक्षा 1-5 के लिए सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा का आयोजन कर रहा है. परीक्षा 27 अप्रैल 2024 को कराने को लेकर निर्णय हुआ है. उन्होंने इसपर सवाल उठाते हुए कहा कि खास दल को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है. उन्होंने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष व आयुक्त झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कहा कि बिना संपूर्ण तैयारी के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्र बनाकर सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा का आयोजन करवाने का निर्णय कही से भी न्याय उचित नहीं है, चूंकि देश में लोकसभा चुनाव हो रहा है और झारखंड के कई लोकसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जिसमें सारा प्रशासनिक अमला चुनावी प्रक्रिया को पूरी करने में लगे हैं. जिसके कारण नियुक्ति परीक्षा प्रभावित होने कि संभावना है. वहीं दूसरी ओर जेटेट उत्तीर्ण पारा शिक्षकों का भी चुनावी प्रशिक्षण चल रहा है, जो 26 अप्रैल 2024 को भी है, ऐसे में बहुत सारे पारा शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो जाएंगे जो अवसर छीनने जैसा होगा. इस निर्णय से अभ्यर्थियों में निराशा और गुस्सा दोनों है, और इसे खास राजनीति दल को लाभ पहुंचाने कि बात वो कह रहे हैं. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-23-apr-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।23 APR।।अर्जुन,कालीचरण,जोबा और बैठा का नामांकन।।सिंहभूम में जोबा ने दिखायी ताकत।।राजनाथ ने अर्जुन मुंडा के लिए मांगा वोट।।बिहारः कांग्रेस ने जारी की 5 प्रत्याशियों की लिस्ट।।नीतीश ने लिखा,देते रहेंगे नौकरियां।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही