Search

 
 
 

रांची : अनजान यात्रियों से मनमाना किराया वसूली, ऑटो व प्राइवेट बाइक चालक कर रहे मनमानी

राजधानी रांची में यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं. खासकर बाहर से आने वाले लोग और अनजान यात्री ऑटो चालकों और प्राइवेट बाइक चालकों की चालबाजी का शिकार हो रहे हैं.
 

Ranchi : राजधानी रांची में यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं. खासकर बाहर से आने वाले लोग और अनजान यात्री ऑटो चालकों और प्राइवेट बाइक चालकों की चालबाजी का शिकार हो रहे हैं.जानकारी के अनुसार, रांची स्टेशन से रातू रोड तक का सामान्य किराया 30 से 40 रुपये के बीच होता है.लेकिन कई ऑटो चालक अनजान यात्रियों से 70 से 80 रुपये तक वसूल रहे हैं.वहीं, स्टेशन पर खड़े कुछ प्राइवेट बाइक चालक जो की ओला और रैपिडो के नहीं होते उन्हें डायरेक्ट बुक किया जाता हैं वो तो सीधे 100 से 140 रुपये तक किराया मांगते हैं.

 

Uploaded Image

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की मनमानी यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है. आमजन का सुझाव है कि प्रशासन को इसके लिए सख्त नियम लागू करना चाहिए. सभी ऑटो और बाइक चालकों को गाड़ी में आधिकारिक किराया सूची चिपकाने और अपने पास रेट लिस्ट रखने की व्यवस्था करनी चाहिए.इससे बाहर से आने वाले यात्रियों को सही जानकारी मिलेगी और उन्हें ठगे जाने से बचाया जा सकेगा.यात्रियों ने मांग की है कि जिला प्रशासन इस मामले पर संज्ञान ले और आम लोगों की सुविधा के लिए पारदर्शी किराया प्रणाली लागू करे

 

Uploaded Image

 

 

  
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही