Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची आर्चडायसिस ने जरूरमंदों के बीच किया सूखा राशन का वितरण

Advertisement
Advertisement

Ranchi: रांची आर्चडायसिस ने बुधवार को रिम्स परिसर में फल, बिस्किट, जूस और मिनरल वाटर जैसे सूखे राशन के 300 पैकेट का वितरण किया. चर्च के यूथ डायरेक्टर फादर रोशन तिड़ू और युवा संघ के अध्यक्ष कुलदीप तिर्की ने रिम्स के कोविड वार्ड के कर्मचारियों के लिए पैकेट पहुंचाया. जरूरत को देखते हुए आर्चडायसिस द्वारा यह कार्य अभी जारी रखने का निर्णय लिया है. उनका कहना है कि रिम्स में 300 कोविड मरीज भर्ती हैं. यहां अक्सर गरीब से गरीब व्यक्ति इलाज करवाने आते हैं. उनकी जरूरत को देखते हुए आर्चडायसिस ने ड्राई फुड उपलब्ध कराया. इसमें मुख्य रुप से आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो और बिशप थेऑदोर मस्कारेनहास अपना योगदान दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-कोरोना">https://lagatar.in/administration-failed-in-search-of-children-who-were-orphaned-during-corona-period-dalsa-found-about-12-children-in-3-days/80453/">कोरोना

काल में अनाथ हुए बच्चों की खोज में प्रशासन फिसड्डी, डालसा ने 3 दिन में ही खोज निकाले करीब 12 बच्चे

पका भोजन बांटने में बढ़ रही थी लोगों की संख्या, सोशल डिस्टेंसिंग के पालन में हो रही थी परेशानी

इस अवसर पर आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने उन सभी को स्वस्थ रखने के लिए प्रभु को धन्यवाद दिया, जिससे की वे बीमारों और जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं. इससे पहले चर्च लोगों के बीच पका हुआ भोजन बांट रहा था. पर जरूरतमंद व्यक्तियों की संख्या तेजी से बढ़ रही थी. जिसमें सामाजिक दूरी बनाना मुश्किल हो रहा था, इसे देखते हुए महाधर्मप्रांत ने अब पूरक भोजन बांटने का निर्णय लिया.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही