Search

 
 
 

रांची : आपसी विवाद में अरशद की गोली मारकर हत्या, 12 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो में सोमवार की देर शाम आपसी विवाद में अरशद अंसारी (25 वर्षीय) नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर घटना में शामिल तौसीफ नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
 

Ranchi :  धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो में सोमवार की देर शाम आपसी विवाद में अरशद अंसारी (25 वर्षीय) नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर घटना में शामिल तौसीफ नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

 

जानकारी के अनुसार, अरशद सोमवार शाम को अपने घर के पास बैठकर आग ताप रहा था. तभी बाइक से आए हथियारबंद अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी. परिवार और आसपास के लोग उसे लेकर अस्पताल जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अरशद को मृत घोषित कर दिया.

 

अरशद के भाई मो. जिलानी ने बताया कि अरशद पेंट-पुट्टी का काम करता था. जमीन विवाद से उसका दूर-दूर तक नाता नहीं है. उसने पुलिस को बताया कि सीठियो के इबरार और संजय कोहड़ा सहित तौसिफ नामक अपराधी ने इस घटना को अंजाम दिया है.

 

जिलानी ने बताया कि इबरार और संजय कोहड़ा जमीन का कारोबार करते हैं. शायद अपराधी उसे ही मारने आए हों, लेकिन गलती से अरशद पर गोली चला दी. उसने बताया कि वह एक ठेकेदार के लिए काम करता है. पहले भी इबरार और  संजय कोहड़ा ने उससे रंगदारी मांगी थी. उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही