Search

 
 
 

रांचीः सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आर्ट इंटीग्रेटेड एग्जिबिशन

 
Ranchi: सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए एक आर्ट इंटीग्रेटेड प्रदर्शनी ‘कैलिडोस्कोप‘ का आयोजन किया. प्रदर्शनी में बच्चों ने पाठ्यक्रम को एक श्रृंखला में प्रदर्शित किया, जो कला के साथ एकीकृत था. उन्होंने मिट्टी, कागज, प्लास्टिक  और जूट बैग से बनी शिल्प वस्तुओं का प्रदर्शन किया. सोहराई, मधुबनी और डोकरा जैसे पारंपरिक कला रूपों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली पेंटिंग भी प्रदर्शित की गई. विभिन्न अनुभवजनित शैक्षणिक यात्राओं पर आधारित परियोजनाओं को भी प्रदर्शनी में छात्रों ने प्रस्तुत किया. आकर्षण का मुख्य बिंदु लाइव पेंटिंग काउंटर था, जिसने सबसे अधिक भीड़ अपनी ओर खींचा. [caption id="attachment_864589" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/birla-1.jpg"

alt="" width="1600" height="1066" /> तस्वीर- स्कूल के इंटीग्रेटेड एग्जिबिशन में बच्चों की बनायी कलाकारियां[/caption] प्राचार्या परमजीत कौर ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की रचनात्मकता, कड़ी मेहनत और उत्साह की सराहना की. उन्होंने बच्चों को इस तरह की ‘करके सीखने‘ वाली परियोजनाएं शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही