Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : महाषष्ठी को दुर्गाबाटी समेत 25 से अधिक पूजा पंडालों के पट खुलते ही भक्तों की उमड़ी भीड़

Advertisement
Advertisement
Ranchi : नवरात्र के महाषष्ठी पर कई पूजा पंडालों के पट खोला दिये गये. पट के खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. शहर के मुख्य सड़क देर रात तक भक्तों की भीड़ से जाम रहा. शहर के आसपास के कुल 25 से अधिक पूजा पंडालों के पट शुक्रवार को खोला गये. श्री श्री दुर्गाबाटी मेन रोड में महाषष्ठी पर पट खोला गया. पट के खुलते ही भक्तों ने मां का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. मां के दिव्य स्वरूप देखने को मिला. यहां मां जगदंबा को सोने को आभूषणों से सजाया गया है. यहां के पुरोहित बताते है कि पिछले 140 वर्षों से मां को जिस आभूषणों से सजाया जा रहा है, वह आज भी उसी रूप में हैं और उसी आभूषण से मां को सजाया गया है.

गीतांजलि क्लब दुर्गा पूजा पंडाल मोरहाबादी

गीतांजलि क्लब दुर्गा पूजा पंडाल मोरहाबादी का उद्घाटन शाम 6 बजे रांची जिला के वरीय आरक्षी अधीक्षक चंदन सिन्हा ने किया. इस अवसर पर गीतांजलि क्लब के संरक्षक गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक शामिल रहे.

ज्योति संगम श्री दुर्गा पूजा समिति

ज्योति संगम श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का उद्धटन सांसद संजय सेठ एवं रांची विधायक सीपी सिंह ने किया. मौके पर समिति के अध्यक्ष चंद्रभान, कार्यकारी अध्यक्ष अंकित गुप्ता, कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार, मंत्री रविन्द्र सैनी, सह सचिव प्रखर लोहिया, पंडाल प्रभारी मनोज बक्सरिया, एवं समिति के राजकुमार गुप्ता, अजय बथवाल , प्रमोद लोहिया, तेजपाल सिंह, राजेश मक्कड़, अशोक गुप्ता, वेद प्रकाश सिंह, अमित व्यास, निखिल व्यास, सिखिल व्यास शामिल रहे.

इन पंडालों के खुले पट

  • गीतांजलि क्लब मोरहाबादी
  • त्रिकोण हवन कुंड सुभाष चौक
  • सत्य अमरलोक हरमू रोड
  • हर्षनाथ शाहदेव दुर्गा पूजा कटहल मोड़
  • मां भवानी युवा क्लब पिस्का मोड़
  • श्री श्री सर्वजनिन दुर्गा पूजा समिति, सेक्टर 3 धुर्वा
  • विशाल क्लब मल्लाह टोली मेन रोड
  • मां भवानी क्लब लटमा, सिंह मोड़ हटिया
  • वृंदावन कॉलोनी चिरौंदी
  • ज्योति संगम दुर्गा पूजा मारवाड़ी स्कूल
  • हिंदपीढ़ी पूजा कमेटी
  • श्री श्री देवी मंडप दुर्गा पूजा समिति रातू
  • नामकुम नवयुवक संघ
  • हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति
  • सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, डोरंडा
  • श्री श्री नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति नीचे बाजार, गुदरी
  • युवा विकास दुर्गा पूजा राजभवन
  • सनातन नवयुवक संघ, हिनू
  • यंग मोनार्क दुर्गा पूजा. बरियातू
  • शिवालय दुर्गा पूजा समिति, हेहल इटकी रोड
  • श्री श्री बांधगाड़ी दुर्गा पूजा दीपाटोली, एचबी रोड
  • नवयुवक संघ दुर्गा पूजा लोअर चुटिया
  • जगन्नाथ नगर सर्वजनिन दुर्गा पूजा सेक्टर 2 राजेंद्र भवन, धुर्वा
  • कला संगम ढिबरी बाजार
  • देवी मंडप दुर्गा पूजा एदलहातु, मोरहाबादी
इसे भी पढ़ें – सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-inaugurated-harimati-and-bandhgaadi-durga-puja-pandal/">सीएम

हेमंत ने किया हरिमती और बांधगाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही