Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: आसनी मुंडा हत्याकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ranchi: सिल्ली थाना क्षेत्र के जुमला गांव में हुए आसनी मुंडा हत्याकांड के आरोपियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस हत्या कांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में वासुदेव मुंडा, सुनील मुंडा, बाबुलाल मुंडा और अर्जुन मुंडा शामिल हैं. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-25-june-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।25 JUNE।।निशाने पर संवेदनशील और VVIP स्थान।।सिर्फ 48 फीसदी लाभुक कर रहे राशन उठाव।।राज्यपाल ने जाना केंद्रीय योजनाओं का हाल।।ऐसे कैसे पढ़ेंगे नौनिहाल।।पीएम मोदी को मिस्र का सर्वोच्च सम्मान।।समेत कई अहम खबरें।।

बच्चे की लड़ाई में कर दी गई हत्या

यह मामला बीते 22 जून की है. आसनी मुंडा के घर के सामने खेल रही इनकी पुत्री राधिका कुमारी और बासुदेव मुंडा के पुत्र अशोक कुमार के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. झगड़ा होता देख आसनी मुंडा की पत्नी और आसनी मुंडा झगड़ा छुड़ाने के लिए गए. तब तक वासुदेव मुण्डा भी वहां आ गया और वादिनी की पुत्री की गलती बताते हुए वादिनी एवं उनके पति के साथ गाली गलौज करने लगे, और देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चले गए. कुछ देर बाद दोबारा वासुदेव मुंडा अपने साथी सुनील मुंडा, अर्जुन मुंडा और बाबूलाल मुंडा के साथ आया. वासुदेव मुंडा ने अपने पॉकेट से चाकू निकालकर आसनी के पेट में मार दिया. जिसके बाद आसनी मुंडा को रिम्स लाया गया,जहां 24 जून को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें-चौपारण">https://lagatar.in/chauparan-mla-handed-over-a-check-of-50-thousand-rupees-for-an-orphan-child/">चौपारण

: विधायक ने अनाथ बच्चे के लिए सौंपा 50 हजार रुपए का चेक
[wpse_comments_template] 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही