Search

 
 
 

रांची : पारा शिक्षकों की आकलन परीक्षा दो केंद्रों में संपन्न

 
Ranchi : पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापक) की पहली आकलन परीक्षा (असेसमेंट टेस्ट ) आज रविवार को संपन्न हुई. परीक्षा सुबह 10.30 से शुरू हुई थी, जो दोपहर एक बजे तक पूरे ढाई घंटे तक चली. इस परीक्षा के लिए रांची में कुल 2 केंद्र बनाये गये थे. मारवाड़ी गर्ल्स कॉलेज और निर्मला कॉलेज में आयोजित परीक्षा में करीब 1894 अभ्यर्थी शामिल हुए. मारवाड़ी गर्ल्स कॉलेज में लेवल वन में 1539 और लेवल टू में 177 अभ्यर्थी शामिल हुए. वहीं निर्मला कॉलेज में लेवल वन में 123 और लेवल टू में 55 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. डीईओ कार्यालय की ओर से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से परीक्षा करवायी गयी. बता दें कि झारखंड में पारा शिक्षकों की परीक्षा कुल 81 केंद्रों में संपन्न हुई. इसे भी पढ़ें : राजधानी">https://lagatar.in/rainbow-childrens-home-is-being-operated-illegally-in-the-capital/">राजधानी

में अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा है रेनबो बालगृह, 17 कोरेक्स की बोतल जब्त, केस दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही