Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: अमन साहू गैंग के शूटर चंदन साव को एटीएस ने लिया रिमांड पर

Ranchi : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा रांची में बंद अमन साहू गैंग के शूटर चंदन साव को एटीएस दो दिनों की रिमांड पर लिया है. एटीएस ने कांड संख्या 09/23 में 48 घंटे के रिमांड पर लिया है. बीते 19 जुलाई 2023 को अमन साव के सबसे खास और शार्प शूटर चंदन साव को एटीएस ने रांची के ओरमांझी से गिरफ्तार किया था. रांची के सीनियर एसएसपी रहे और तत्कालीन में एटीएस एसपी रहे सुरेंद्र झा हमेशा साव गैंग पर भारी पड़े. सुरेंद्र झा ने ही अमन साव को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया था. फिर चंदन साव को भी आईपीएस सुरेंद्र झा की टीम ने ही दबोचा था. एटीएस की पूछताछ में चंदन ने चौंकाने वाले खुलासे किए थे,चंदन अमन को बॉस बोलता है. जब से अमन जेल गया था, तब से जेल के बाहर गैंग की कमान चंदन ही संभाल रहा था. रंगदारी के लिए लगभग एक दर्जन स्थानों पर हुई गोलीबारी, हजारीबाग में रित्विक कंपनी के जीएम शरद बाबू की हत्या के साथ-साथ रंगदारी के लिए धमकी जैसी घटनाएं चंदन के द्वारा ही अंजाम दिए जा रहे थे. अमन के द्वारा चंदन को ही जेल से संदेश पहुंचाया जाता था, जिसके बाद चंदन उस पर अमल करते हुए आगे का काम करता था. चंदन के कहने पर ही रांची के अरगोड़ा में रहने वाले कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता पर साव गिरोह के शूटर वारिश अंसारी ने फायरिंग की थी. इस गोलीबारी को सिर्फ इसलिए अंजाम दिया गया था, ताकि रंजीत गुप्ता से रंगदारी वसूली जा सके. एटीएस की पूछताछ में यह खुलासा हुआ था कि चंदन साव खुद का एक गैंग बनाने की इच्छा रखता था. इसके लिए वह आपराधिक छवि के युवकों को जुटाने के काम में भी लगा हुआ था. चंदन के पास हथियारों की भी कोई कमी नहीं है. इसे भी पढ़ें -30">https://lagatar.in/till-april-30-41-cases-code-conduct-violation-were-registered-in-jharkhand-hazaribagh-and-ranchi-on-top/">30

अप्रैल तक झारखंड में आचार संहिता उल्लंघन के 41 मामले दर्ज, हजारीबाग व रांची टॉप पर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही