Search

 
 
 

रांची: गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव से राज उगलवायेगी ATS, कोर्ट से मांगी 15 दिनों की रिमांड

 
Ranchi: एटीएस गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. इसके लिए एटीएस ने कोर्ट में आवेदन दिया है. रांची एटीएस के स्पेशल कोर्ट में एटीएस ने रिमांड पीटिशन दाखिल की है और कोर्ट से अमन को 15 दिनों की रिमांड देने की इजाजत मांगी है. जिससे कि अमन श्रीवास्तव से पूछताछ हो सके. कोर्ट एटीएस को कितने दिनों के रिमांड की मंजूरी देता है. यह काफी महत्वपूर्ण होगा. गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की ओर से अधिवक्ता विश्वजीत मुखर्जी ने कोर्ट में बहस की और एटीएस के 15 दिनों की रिमांड मांगे जाने का पुरजोर विरोध किया. बता दें कि अमन श्रीवास्तव को गुरुवार सुबह न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था. जिसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अमन श्रीवास्तव को जब कोर्ट लाया गया उस दौरान सिविल कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. छह जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड एटीएस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद अमन श्रीवास्तव को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई से रांची लाया गया था. इसे भी पढ़ें: कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-siddaramaiah-and-shivakumar-will-take-oath-as-cm-and-deputy-cm-on-saturday-afternoon-hemant-soren-also-invited/">कर्नाटक

: सिद्धारमैया और शिवकुमार शनिवार दोपहर CM और डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे, हेमंत सोरेन को भी आमंत्रण
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही