Search

 
 
 

रांची: जेएमएम नेता फलिंद्र मुंडा पर फायरिंग का प्रयास, बचे

 
Ranchi: जेएमएम नेता फलिंद्र मुंडा को अपराधियों ने गोली मार दी. घटना उस वक्त हुई जब वे घर के बाहर अखबार पढ़ रहे थे. गनीमत रही की इस घटना में वे बाल-बाल बच गए. घटना ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के उरुगुट्टू की है. गुरुवार को फलिंद्र मुंडा उरुगुट्टू स्थित अपने घर के सामने अखबार पढ़ रहे थे. इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो अज्ञात अपराधियों ने फलिंद्र मुंडा की कनपट्टी पर रिवॉल्वर सटाकर मारने का प्रयास किया, लेकिन गन से फायर नहीं होने से वे बच गए. इसके बाद एक अपराधी को उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया ,लेकिन अपराधी किसी तरह झटक कर बाइक पर बैठ कर फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. फलिंद्र मुंडा को किस विवाद में अपराधियों ने गोली मारने की कोशिश की, अब तक इसके पीछे की वजह सामने नहीं आ पायी है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-28-sept-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।28 SEPT।।आईईडी विस्फोट में जवान शहीद।।आवास निर्माण में 8 निकाय फिसड्डी।।सप्ताह में एक दिन आते हैं प्राचार्य।।गया पितृपक्ष मेले की शुरुआत।।भारत पर बढ़ा कर्ज।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही