Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में आवास बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा का प्रयास, मुहल्लेवालों ने किया विरोध

Advertisement
Advertisement

मामला बरियातू के संस्कृति विहार कॉलोनी का

  • स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन से की लिखित शिकायत, रोक लगाने की मांग की
  • डीसी, आवास बोर्ड, नगर निगम व अंचल कार्यालय बड़गांई को भी दिया आवेदन
Ranchi : बरियातू के यूनिवर्सिटी कॉलोनी में सांई मंदिर के पास स्थित संस्कृति विहार कॉलोनी के मुहाने पर 5-6 डिसमिल खाली जमीन है. बताया जा रहा है कि यह जमीन हाउसिंग बोर्ड की है. उस जमीन पर कुछ लोगों की गिद्ध दृष्टि पड़ गई है. उस जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है. वहां बाउंड्री करने के लिए ईंट सहित अन्य जरूरी सामग्री भी गिरा दी गई है. हालांकि इस अवैध कब्जे के प्रयास का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बरियातू थाना में लिखित शिकायत भी की है. साथ ही आवेदन की कॉपी रांची डीसी के अलावा राज्य आवास बोर्ड,  रांची नगर निगम और अंचल कार्यालय बड़गांई को भी दी गयी है. स्थानीय लोगों की शिकायत पर बरियातू पुलिस की टीम ने शुक्रवार को जमीन पर पहुंच कर मामले की छानबीन भी की. इसके पीछे कौन-कौन लोग हैं, उनके बारे में पुलिस पता लगाने में जुट गयी है. बता दें कि बीते बीते 12 मार्च को अज्ञात लोगों ने उक्त जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास किया. इसके बाद से स्थानीय लोग दहशत में हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे. स्थानीय लोगों ने बताया कि 12 मार्च को 25-30 लोग अचानक उनके मोहल्ले में धमके. हाउसिंग बोर्ड की जमीन के पास जमा हुये. ये लोग अपने साथ कुछ मजदूरों को भी वहां लेकर पहुंचे थे. मजदूरों को उस जमीन की घेराबंदी के कार्य में लगा दिया गया. जेसीबी लगाकर जमीन को समतल कराया गया. इस दौरान वहां से संस्कृति विहार के कई घरों लिए गुजरने वाली कई पेयजल पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गयी. इससे स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं. जमीन कब्जा करने वालों को देख स्थानीय लोग गोलबंद हो गये. उनका विरोध भी किया, बावजूद इसके वे लोग काम नहीं रोक रहे हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/poster-politics-in-bihar-rjd-put-up-hoardings-of-scams-of-bjp-governments/">बिहार

में पोस्टर पॉलिटिक्सः आरजेडी ने लगायी बीजेपी सरकारों के घोटालों की हॉर्डिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही