Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : ट्रेलर की चपेट में आने से ऑटो चालाक की मौत, स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हुई झड़प

Ranchi :  जिले के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के 10 माइल के पास आज रविवर सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से ऑटो चालाक की मौत हो गयी. ऑटो चालक की पहचान जमील चांद नाम के रूप में हुई है. जमील चांद की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम की. मुआवजे को लेकर सड़क पर हंगामा जारी है. सड़क पर हंगामे की वजह से रांची-खूंटी हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. मौके पर पुलिस की टीम ग्रामीणों को समझाने पहुंची तो ग्रामीण पुलिस से भी उलझ गये. इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से भी झड़प हो गयी. स्थानीय लोग मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर अड़े हुए हैं. (पढ़ें, 76">https://lagatar.in/rjd-supremo-lalu-yadav-who-turned-76-cut-cake-at-night-with-family/">76

साल के हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव, परिवार वालों के साथ रात में काटा केक, बधाईयों का लगा तांता)

ट्रेलर के चक्के में फंसने की वजह से हुई मौत

तुपुदाना के सिलादोन गांव का रहने वाला जमील चांद ऑटो ड्राइवर था. हर दिन की तरह रविवार की सुबह भी वह अपनी ऑटो लेकर घर से निकला था. इसी दौरान तुपुदाना के 10 माइल चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर ने चांद के ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क की दूसरी तरफ जा गिरी. वहीं ऑटो ड्राइवर ट्रेलर के चक्के में जा फंसा. ट्रेलर के चक्के में फंसने की वजह से चांद की मौत हो गयी. वहीं हादसे को देख स्थानीय लोगों ने ट्रेलर चालक को दौड़ाना शुरू कर दिया. जिसके बाद वह ट्रेलर को बीच सड़क पर ही छोड़ फरार हो गया. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/rain-and-storm-wreaked-havoc-in-pakistan-25-killed-145-injured/">पाकिस्तान

में बारिश और तूफान ने कहर बरपाया, 25 लोगों की मौत, 145 घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही