Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: ऑटो चालक महासंघ का ऐलान, 15 को 11-2 बजे तक ऑटो संचालन बंद

Ranchi: टाटीसिल्वे–कांटा टोली मार्ग पर चलने वाले ऑटो चालकों की समस्याओं और भाड़ा निर्धारण को लेकर रविवार को बैठक हुई. झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी  की अध्यक्षता में यह बैठक ई-एफ ग्राउंड, टाटा सिल्वे मैदान में हुई. जबकि संचालन प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह ने किया.


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि, जब तक इस रूट पर चलने वाले सभी ऑटो चालक मालिकों की संयुक्त बैठक नहीं हो जाती, तब तक नया भाड़ा लागू नहीं किया जाएगा और न ही महासंघ की ओर से भाड़ा सूची जारी की जाएगी. कुछ चालकों की अनुपस्थिति को देखते हुए अगली बैठक 15 अप्रैल को तय की गई है.


महासंघ ने 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक टाटीसिल्वे–कांटा टोली मार्ग पर ऑटो परिचालन बंद रखने का आह्वान किया है. इसका उद्देश्य यात्रियों के हित में उचित भाड़ा तय करना और अवैध वसूली के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करना बताया गया है

 

बैठक में आटो चालकों ने आरोप लगाया कि कांटा टोली क्षेत्र में एजेंटों द्वारा प्रत्येक ऑटो से जबरन 20 रुपए वसूले जा रहे हैं. इस मामले में लोअर बाजार थाना में लिखित शिकायत देने का निर्णय लिया गया. साथ ही,  उषा मार्टिन और उषा बेल्ट्रॉन की बसों द्वारा स्कूली बच्चों के परिवहन पर भी आपत्ति जताई गई, जिस पर संबंधित संस्थानों को शिकायत भेजी जाएगी. इसके अलावा, 15 अप्रैल को इस रूट के पदाधिकारियों का चुनाव भी होगा, ताकि स्थानीय समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सके. 


बैठक में अजय वर्मा उपेंद्र सिंह सुनील कुमार पप्पू सिंह मोनू कुमार संकेत कुमार यादव नरेंद्र शर्मा राहुल गुप्ता दयानंद कुमार सुरेश गिरी कुलदीप शर्मा विजय कुमार मानस दास गोस्वामी मनोज यादव दीपक कुमार नंदलाल शर्मा उद्देश्य मछुआ दिलीप यादव प्रेम यादव धनंजय यादव दुर्गा साहू समेत अन्य शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही