Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः ABVP के शिष्टमंडल ने डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Ranchi: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की डोरंडा महाविद्यालय इकाई ने गुरुवार को चार सूत्री मांगों को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में उल्लेख किया है कि महाविद्यालय में शौचालय, स्वच्छ पेयजल, कक्षाओं में पंखा एवं बल्बों की उपलब्धत नहीं है. इसके साथ ही क्षेत्रीय भाषाओं समेत सभी विषयों में विषयवार शिक्षकों की सुनिश्चित करने की मांग की. मांग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में कार्यशाला आयोजित कराने, महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल के सुचारू रूप से संचालन करने जैसे विषयों शामिल हैं.

प्राचार्य को संवेदन पुस्तक की भेंट

इस अवसर पर अभाविप के महानगर मंत्री तुषार दूबे ने बताया रांची के सभी महाविद्यालय में परिसर चलो अभियान चलाया जा रहा है. परिसरों में सकारात्मक शैक्षणिक माहौल बनाने पर जोर दी जा रही है. कॉलेज में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को बढ़ाने के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया जा रहा है. महानगर सह मंत्री शिवम लोहरा ने बताया कि विद्यार्थीयों में समाज के प्रति सेवाभाव, दायित्व एवं कर्तव्य बोध जागृत करने का प्रयास हो रहा है. जिसमें कोरोना कल में प्रभावित कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्य की स्वानुभूति वर्णित है. मौके पर महानगर छात्रा प्रमुख सृष्टि पाठक, महानगर सह मंत्री हर्ष राज,सविष्कार संयोजक तुषार कुमार समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-supreme-court-confirms-calcutta-high-courts-decision-25753-teachers-appointments-cancelled/">पश्चिम

बंगाल : सुप्रीम कोर्ट की कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले पर मुहर, 25,753 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द, वेतन लौटाना होगा

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही