Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः वायु प्रदूषण रोकने के लिए जागरूकता अभियान

Ranchi: रांची के मोरहाबादी मैदान में वॉक फॉर क्लीन एयर का आयोजन रविवार को किया गया. यह कार्यक्रम क्लीन एयर हब की ओर से किया गया. इसमें वायु प्रदूषण पर काम करने वाली संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रही. वॉक फॉर क्लीन एयर बापू वाटिका से शुरु किया गया. क्लीन एयर हब के सदस्यों नें मोरहाबादी मैदान में 2 किमी तक एक सामूहिक जागरुकता अभियान चलाया. मॉर्निंग वॉकरों के बीच सेंसर के जरिए एक्यूआई, पीएम 10 जैसी वायु गुणवत्ता संबंधी बुनियादी बातों और इनकी गणना के तरीकों के बारे में बताया.

वायु स्वच्छता संभव नहीं- फातमी

क्लीन एयर हब के हुसैन इमाम फातमी ने कहा शहरी जीवन में किसी खास बात पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है. लोग अक्सर काम पर या स्कूल-कॉलेज जाने की जल्दी में होते हैं और उनका ध्यान प्रदूषण के विभिन्न श्रोतों पर नहीं जाता, जिनमें से अधिकांश बिखरे हुए स्रोत होते हैं. बिखरे हुए श्रोत भी शहर की वायु गुणवत्ता को खराब करते हैं. इसे भी पढ़ें-विश्व">https://lagatar.in/india-a-bright-spot-in-the-eyes-of-the-world-but-congress-is-claiming-india-is-ruined-bjp/">विश्व

की नजर में भारत ब्राइट स्पॉट, पर कांग्रेस दावा कर रही हिंदुस्तान बर्बाद हो गया : भाजपा
अक्सर उनकी अनदेखी की जाती हैं. क्योंकि उनकी निगरानी करना मुश्किल होता है. सरकार शिकायतों के निपटारे लिए लोक शिकायत निवारण पोर्टल (पीजीआरपी) का भी संचालन करती है, लेकिन आम लोगों की सहभागिता के बिना यह उपयोगी नहीं हो सकता है. क्लीन एयर हब के बिनोद कुमार ने कहा आगे चल कर वायु गुणवत्ता बनाये रखने में सामुदायिक भागीदारी को सुनिश्चित करने में भी यह वॉक अहम भूमिका निभा सकती है. इस वॉक में अर्बन खेती के प्रकाश कुमार, स्पार्क संस्था की सुषमा पांडे,एसजीवीवी संस्था के राजन कुमार, अर्थ आइडिया के शाहनवाज ने वॉक नेतृत्व किया. यह वॉक आने वाले रविवार को भी जारी रहेगा. साथ ही इस वॉक में शिक्षाविद शामिल हुए. इसे भी पढ़ें-सहायक">https://lagatar.in/assistant-teachers-celebrated-the-second-foundation-day-problems-told-to-the-assembly-speaker/">सहायक

शिक्षकों संघ ने मनाया स्थापना दिवसः विधानसभा अध्यक्ष को बतायी समस्याएं, देखें वीडियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही