Search

 
 
 

रांची: करमाटोली गांव में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम

 
Ranchi: 90 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के तहत शनिवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन ओरमांझी प्रखंड के करमाटोली गांव में किया गया. एलएडीएस अधिवक्ता कविता कुमारी खाती ने आगमी 22 फरवरी को आयोजित होनेवाली विशेष लोक अदालत की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दहेज लेना व देना कानूनन अपराध है. इसके अलावा उन्होंने आगामी 8 मार्च को हानेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि न्यायालय में कोई भी वाद लंबित है, तो राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन अपने वादों का निबटरा करा सकते हैं. जिससे आपको समय व धन की बचत होगी. कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी आपराधिक सुलहनीय मामले, दीवानी से संबंधित मामले, श्रम से संबंधित वाद, वैवाहिक वाद, पारिवारिक वाद, उत्पाद से संबंधित मामले, चेक बाउंस के मामले, वन विभाग के मामले, बिजली से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले साथ ही भूमि अधिग्रहण, मोटरयान, माप-तौल से संबंधित वाद एवं वैवाहिक से संबंधित मामलों को चिन्हित करके पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है. अधिवक्ता कविता कुमारी खाती ने बाल विवाह, डायन बिसाही, बाल श्रम एवं नशा उन्मूलन पर भी चर्चा की. उन्होंने युवाओं को नशा न करने की सलाह दी.

निःशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने की दी गई जानकारी

पीएलवी शिला तिग्गा व किरण कुमारी ने नालसा के 10 स्कीमों के बारें में जानकारी दी. बाल-विवाह, दहेज प्रथा, डायन बिसाही, कन्या भ्रूण हत्या आदि विषय के संबंध में न्याय प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी. पीएलवी आशीष बैठा ने ग्रामीणों को डालसा की ओर से निःशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने के तरीकों के बारे में भी बताया. जगमोहन मुंडा, रंजीत महतो एवं संतोष कुमार गंझू ने गरीब तबके के लोगों को वृद्धा पेंशन व मजदूर निबंधन कार्ड एवं उससे होनेवाले लाभ के बारे में जानकारी दी. अंत में सभी पीएलवी के द्वारा लोगों के बीच लिफलेट व पम्पलेट का वितरण किया गया. मौके पर जगमोहन मुंडा, रामजीत महतो, संतोष कुमार गंझू, विधि के छात्र-छात्राएं रौशन कुमार झा, श्रृजन मिश्रा, उन्नाभ राज, अमेया विक्रम सिंह, स्मृति झा एवं राजा वर्मा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-distributed-65-lakh-ownership-property-cards-in-10-states-and-2-union-territories/">पीएम

ने 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटे, कहा, संपत्ति का अधिकार भी बड़ी चुनौती
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">

style="color: #ff6600;">
https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही