Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: BAU के 37 छात्रों को बीटेक इन एग्रीकल्चरल डिग्री, शुभम कुमार प्रमाणिक टॉपर

Vijay Kumar Ranchi: बीएयू में कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग के पहले बैच के सफल छात्रोंं को डिग्री दी गई. मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल केन्द्रीय कृषि अभियंत्रण संस्थान के निदेशक डॉ. सीआर मेहता मौजूद रहे. उन्होंने कहा, "फसल उत्पादन एवं उत्पादकता पर दबाव काफी बढ़ता जा रहा है, जबकि कृषि गतिविधियों में कार्यबल हरेक वर्ष घटती जा रही है. देश में खेती योग्य भूमि भी सीमित है. ऐसे में कृषि अभियंत्रण क्षेत्र की उपयोगिता काफी बढ़ गई है. आईआईटी भी कृषि अभियंत्रण के शैक्षणिक एवं शोध कार्यक्रमों को विशेष महत्त्व दे रहा है. केंद्र एवं राज्य सरकारें भी कृषि अभियंत्रण से जुड़ी योजनाओं पर फोकस कर रही है. कृषि कार्यो में यंत्रीकरण, कृषि प्रसंस्करण, ड्रोन, माइक्रो इरीगेशन, नवीकरण ऊर्जा, सोलर ऊर्जा एवं ग्रीन हाइड्रोजन तकनीकी पर तेजी से विकास हो रहा. इस सबसे कृषि अभियंत्रण में नियोजन एवं उद्यमिता के अवसर काफी बढे है."

इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-fake-judge-arrested-from-the-capital-used-to-cheat-in-the-name-of-getting-job/">रांची:

राजधानी से फर्जी जज गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी

"कृषि में अभियंत्रण की अहम भूमिका"

डॉ. सीआर मेहता ने कहा, "आने वाले वर्षो में कृषि क्षेत्र में कृषि अभियंत्रण की बड़ी एवं व्यापक भूमिका होगी. विद्यार्थियों के लिए सरकारी, बैंकिंग एवं प्राइवेट सेवाओं और उद्योग में काफी अवसर है. उद्यमिता में भी संभावनाएँ हैं. जरूरत है इस क्षेत्र में निरंतर सीखने, जानने एवं अबुभव के साथ बढ़िया कार्य करने की. विद्यार्थी मानक पुस्तकों से जुड़े रहें, तकनीकी विकास के ज्ञान को अद्यतन रखे एवं अपने रुचि के विषयों पर विशेषज्ञता हासिल करें."

40 में से 37 विद्यार्थी सफल, 2 ड्राप आउट

डॉ. मेहता ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय अधीन संचालित कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग के पहले बैच से कुल 37 विद्यार्थियों को बीटेक इन एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग की डिग्री दी. एसोसिएट डीन डीके रुसिया ने बताया कि राज्य के इस एकमात्र एग्रीकल्चर कॉलेज में चार वर्षीय बीटेक (एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग) की शूरूआत सत्र 2018-19 से हुई थी. कॉलेज के स्नातक कोर्स में सीटों की स्वीकृत संख्या 40 है. पहले बैच में कुल 40 विद्यार्थियों ने नामांकन ली थी. जिनमें 2 विद्यार्थी ड्राप आउट हुए और 37 विद्यार्थी सफल घोषित किये गये है. वर्त्तमान में 44 छात्रा एवं 66 छात्रों सहित कुल 110 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं. इस वर्ष तृतीय एवं अंतिम वर्ष के 14 विद्यार्थियों ने ग्रेजुएट एप्टीटुड टेस्ट इन इंजीनियरिंग टेस्ट (गेट) में सफल हुए थे. जिनमें 6 विद्यार्थियों ने आईआईटी, खड़गपुर के एमटेक कोर्स में नामांकन लिया है. इस समारोह में शिक्षकों में डॉ. उत्तम कुमार, डॉ. मिंटू जॉब, डॉ. अल्पना दुबे, डॉ. छाया एवं डॉ. गौरव साहू सहित कॉलेज के छठे एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-cognizance-of-rajeshs-complaint-sitting-on-dharna-for-77-days-higher-education-department-in-action/">रांची:

77 दिनों से धरने पर बैठे राजेश की शिकायत पर संज्ञान, एक्शन में उच्च शिक्षा विभाग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/vvvv-4.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

शुभम कुमार प्रमाणिक टॉपर

कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग के पहले बैच के बीटेक इन एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग का परिणाम सोमवार देर शाम बीएयू कुलसचिव डॉ नरेंद्र कुदादा द्वारा जारी किया गया था. राज्य के इस एकमात्र कॉलेज के पहले बैच में कुल 37 विद्यार्थी सफल घोषित किये गये है. जिनमें 19 छात्राएं एवं 18 छात्र शामिल हैं. सर्वाधिक 8.918 ओजीपीए/10.000 अंक पाकर शुभम कुमार प्रमाणिक इस बैच के टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. 8.901 ओजीपीए अंक के साथ भुवनेश्वर महतो द्वितीय और 8.888 ओजीपीए अंक लाकर मेघा कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया है. कॉलेज के चार वर्षीय पाठ्यक्रम में इस वर्ष 11 छात्र एवं 12 छात्राएं शामिल है. 27 विद्यार्थियों ने 8.000 ओजीपीए/10.000 से अधिक अंक हासिल किया है.

"सफल छात्र कॉलेज एवं राज्य के ब्रांड एम्बेसडर"

बुंडू निवासी शुभम कुमार प्रमाणिक और सिल्ली निवासी भुवनेश्वर महतो के अलावा अर्क राज, राहुल कुमार, आशीष कुमार एवं गुडिया कुमारी ने गेट स्कोर के आधार पर आईआईटी, खड़गपुर के एमटेक कोर्स में नामांकन कराया है. इन्हें 12, 400 मासिक फेलोशिप भी मिलेगी. बीएयू कुलपति डॉ. ओंकार नाथ सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को कॉलेज एवं राज्य का ब्रांड एम्बेसडर बताया और उन्हें उज्वल भविष्य की शुभकामना दी. उन्होंने कहा कि इस प्रोफेशनल ग्रेजुएट से राज्य के भावी कृषि को नई दिशा मिलेगी.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही