Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : पिछड़ा वर्ग का शिष्टमंडल राज्यपाल व सीएम को सौपेंगा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की बैठक पूर्व मंत्री लालचंद महतो की अध्यक्षता में अमरवती अपार्टमेंट में हुई. मौके पर उन्होंने कहा कि बीते दिनों राजभवन भवन के समीप होने वाले धरना कार्यक्रम को डुमरी उपचुनाव की वजह से स्थगित किया गया था. जिसमें निर्णय लिया गया है कि पिछड़ा वर्ग के 21 जाति के मुख्य लोगों का शिष्टमंडल लंबित मांगों का ज्ञापन राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सौंपेंगे. इसे भी पढ़ें - जान">https://lagatar.in/will-give-up-his-life-but-will-not-vacate-hostel-number-4/">जान

दे देंगे, लेकिन नहीं खाली करेंगे हॉस्टल नंबर-4

महिलाओं का आरक्षण  बिल स्वागत योग्य -दिलीप सोनी

मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी ने कहा कि लोकसभा में महिलाओं का आरक्षण पास किया गया, उसका स्वागत करते हैं और आरक्षण के संबंध में जो बातें हुई वह स्वागत योग्य है. किंतु भाजपा नेता उमा भारती ने जो कहा, उससे मुझे डर है कि यह 33 फीसदी आरक्षण उस वर्ग को चला जायेगा, जो बस मनोनित होंगे. उन्होंने पीएम से ओबीसी वर्ग की महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण की मांग की है. मौके पर उपेंद्र नारायण सिंह, मो. अब्दुल खालिक, अरुण कश्यप, शंकर प्रसाद, दिनेश प्रजापति, रामेश्वर प्रसाद, ललित चौधरी, विक्रांत विश्वकर्मा आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें -एसीबी">https://lagatar.in/condition-of-acb-junior-became-sp-senior-is-working-on-the-post-of-dsp/">एसीबी

का हालः जूनियर बन गए एसपी, सीनियर कर रहे डीएसपी के पद पर काम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही