Search

 
 
 

रांची : बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न, अदा की गयी विशेष नमाज

 
Ranchi : राजधानी में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया गया. इस मौके पर रांची और आसपास के क्षेत्रों की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में बकरीद की विशेष नमाज अदा की गई. इसके बाद लोग एक-दूसरे के गले मिले. हालांकि बारिश ने नमाज में खलल डाला, जिसके कारण ईदगाह के बजाए मस्जिदों में नमाज अदा की गयी. कुछ जगहों पर मस्जिद के बाहर भी नमाज अदा की गई.

पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा

इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. संवेदनशील स्थानों पर सुबह पांच बजे से ही पुलिस अलर्ट रही. राजधानी के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल के साथ ड्रोन की टीम को भी तैनात किया गया था. सभी थाना प्रभारी नमाज के वक्त अपने- अपने इलाकों में गश्ती में रहे. सोशल मीडिया पर भी पुलिस की खास नजर रखी जा रही थी. इसे भी पढ़ें – घुरती">https://lagatar.in/devotees-gathered-in-ghurti-rath-yatra-lord-jagannath-balabhadra-and-subhadra-returned-to-the-main-temple-after-9-days-from-mousibadi/">घुरती

रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, मौसीबाड़ी से 9 दिन बाद मुख्य मंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही