Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरना झंडा अपमान के विरोध में आदिवासी संगठनों का रांची बंद, दर्जनों समर्थकों ने दी गिरफ्तारी, रिहा भी हुए

Ranchi : सरना झंडा उखाड़ने-जलाने के विरोध में शनिवार को आदिवासी संगठनों ने बंद बुलाया. विभन्न आदिवासी संगठन के लोगों ने सड़क पर उतर कर अपना आक्रोश जाहिर किया. पारंपरिक हथियारों से लैस बिरसा चौक पर चारों ओर से घेराबंदी कर टायर जलाया गया. हालांकि प्रशासनिक मुस्तैदी के कारण बंद समर्थकों को पुलिस के द्वारा जगरनाथपुर थाना ले जाया गया. शहर के अल्बर्ट एक्का चौक पर बंद को देखते हुए पुलिस मुस्तैद थी. एडीएम लॉ एंड आर्डर राजेश्वर नाथ आलोक, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश कुमार ने संयुक्त रूप से अल्बर्ट एक्का चौक पर तैनात जवानों को दिशा-निर्देश दिया. यहां बंद समर्थक नहीं पहुंचे. अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर सर्जाना चौक और इसके आसपास की दुकानें दोपहर तक बंद रहीं. वाहनों का परिचालन हो रहा था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-7-copy-4.jpg"

alt="" width="1200" height="800" />

50 - 60 बंद समर्थकों ने अपनी गिरफ्तारी दी

झारखंड पाहन महासंघ और समस्त आदिवासी संगठनों ने सड़क पर बंद कराने उतरे. करमटोली चौक, चिरौंदी, बोड़िया, नगड़ी, बिरसा चौक, बायपास, कोकर, रातू रोड, कांके रोड, बीआईटी, पिस्का मोड़, हटिया, तुपुदाना, ओरमांझी, नामकुम, ठाकुरगांव, सदाबहार चौक, बुढ़मू, सतरंजी, रातू चौक सहित रांची के कई क्षेत्र को बंद किया. इस दौरान करमटोली चौक से जेल चौक तक बंद कराने के दौरान जिला प्रशासन ने बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया. इनमें केन्द्रीय सरना समिति के फूलचंद तिर्की, भुनेश्वर लोहरा, निरंजना हेरेंज टोप्पो, हलधर चंदन पाहन, जगदीश पाहन, गीता लकड़ा, सोनी लकड़ा, विनय उरांव, गीता मुंडा, सुजाता मुंडा, प्रमोद एक्का सहित 50 से 60 समर्थकों ने अपनी गिरफ्तारी दी. जिसके बाद मोरहाबादी टीओपी में सभी आंदोलनकारियों को रखा गया. बाद में सभी को छोड़ दिया गया.

झारखंड बचाओ मोर्चा ने कराया दुकानों को बंद

झारखंड बचाओ मोर्चा ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सड़क पर उतर कर दुकानों को बंद कराया. केंद्रीय संयोजक विजय शंकर नायक ने कहा कि बिरसा चौक, हिनू चौक, डीपीएस चौक, सेक्टर 2, सोलंकी, भुसूर, हटिया में प्रतिष्ठानों को बंद कराया. मोर्चा के केंद्रीय संयोजक विजय शंकर नायक, रंजीत उरांव, जगन्नाथपुर के पाहन आनंद तांबां, सतरंजी के पाहन सनी विकास कच्छप, कर्मा लिंडा के नेतृत्व में शनिवार की सुबह 7:00 बजे जुलूस निकालकर दुकानदारों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी दुकानें बंद रखने का अनुरोध किया. जिसके बाद सभी ने जगरनाथपुर थाने में गिरफ्तारी दी. गिरफ्तारी देने वाले बंद समर्थकों को जगरनाथपुर थाने से 12 बजे रिहा किया गया. [caption id="attachment_602228" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-11-copy-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अल्बर्ट एक्का चौक पर तैनात जवानों को ब्रीफिंग करते प्रशासनिक अधिकारी[/caption]

समझा-बुझाकर लोगों को किया गया शांत

वहीं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक ने कहा कि सरना झंडा के अपमान के विरोध में आदिवासी संगठनों ने बंद बुलाया था. स्थिति सामान्य है. दो जगह जाम होने की सूचना प्राप्त हुई थी. बिरसा चौक और बायपास रोड में डिबडीह के पास. दोनों जगह लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया गया है. 50 की संख्या में लोगों को चिह्नित किया गया है. जिन्हें जगरनाथपुर थाना में रखा गया और उन्हें शाम में छोड़ा गया. आदिवासी संगठनों के मुद्दे पर प्रशासन ने संज्ञान लिया है. इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-police-is-investigating-the-criminal-history-of-20-years-of-wanted-manjar-khan-who-came-under-arrest/">हजारीबाग

: गिरफ्त में आये वांटेड मंजर खान के 20 साल का आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही