Search

रांची : प्रमोशन पाकर आईपीएस बने 25 पुलिस अधिकारियों का हुआ बैच अलॉटमेंट

Ranchi: प्रमोशन पाकर आईपीएस बने 25 पुलिस अधिकारियों के बैच का आवंटन हुआ है. इससे संबंधित आदेश केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी कर दी है. गौरतलब है कि झारखंड सरकार ने बीते 13 और 14 सितंबर को केन्द्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर एसपीएस कोटे से पदोन्नति पर नियुक्त 25 आईपीएस अधिकारियों की चयन सूची में उनके नाम शामिल करने के आधार पर वरिष्ठता/आवंटन के वर्ष के निर्धारण के लिए प्रस्ताव भेजा था. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-batch-allotment-25-police-officers-who-became-ips-after-getting-promotion/">रांची

: प्रमोशन पाकर आईपीएस बने 25 पुलिस अधिकारियों का हुआ बैच अलॉटमेंट

जानें किस आईपीएस अधिकारी को कौन सा बैच हुआ आवंटन

 
   नाम बैच
आनंद प्रकाश 2012  
सरोजनी लकड़ा 2014  
एमेल्डा एक्का      2014
सादिक अनवर रिजवी 2014  
अरविंद कुमार सिंह 2014
विकास कुमार पांडेय 2014  
विजय आशीष कुजूर 2014  
दीपक कुमार शर्मा 2016
राजकुमार मेहता 2016
शंभु कुमार सिंह 2016  
अजय कुमार सिन्हा 2016  
अनुदीप सिंह 2016  
पूज्य प्रकाश
सहदेव साव 2016  
अमित कुमार सिंह 2016  
अजीत कुमार 2016
मुकेश कुमार 2016  
दीपक कुमार पांडेय 2016  
अनिमेष नैथानी 2016
अजय कुमार-1 2017
आरिफ एकराम 2017  
डा. विमल कुमार 2017  
मनीष टोप्पो 2017  
कैलाश करमाली 2017
पितांबर सिंह खेरवार 2017  
आईपीएस (वरिष्ठता का विनियमन) नियम, 1988 के नियम 4 के अनुसार, सिविल सूची में उपरोक्त अधिकारियों की नियुक्ति निम्नानुसार होगी - आनंद प्रकाश को झारखंड कैडर के 2012 बैच के आईपीएस अधिकार मोहम्मद अर्शी के नीचे और झारखंड कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी अंशुमन कुमार के ऊपर रखा जाएगा. - सरोजनी लकड़ा,एमेल्डा एक्का, सादिक अनवर रिजवी, अरविंद कुमार सिंह,विकास कुमार पांडेय ,विजय आशीष कुजूर को झारखंड कैडर के 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अमन कुमार से नीचे और 2015 बैच के आईपीएस एहतेशाम वकारिब से ऊपर रखा जाएगा. - दीपक कुमार शर्मा, राजकुमार मेहता, शंभु कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, अनुदीप सिंह, पूज्य प्रकाश, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह, अजीत कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार पांडेय, अनिमेष नैथानी को झारखंड कैडर के 2016 बैच के आईपीएस अमित रेनू से नीचे और 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार गौरव से ऊपर रखा जाएगा. - अजय कुमार-1, आरिफ एकराम, डॉ. विमल कुमार, मनीष टोप्पो, कैलाश करमाली व पितांबर सिंह खेरवार को झारखंड कैडर के 2017 बैच की आईपीएस रीशमा आर के रश्मि के नीचे और विजय शंकर के ऊपर रखा जायेगा. इसे भी पढ़ें -महिला">https://lagatar.in/womens-reservation-will-be-the-most-transformative-revolution-of-our-times-president/">महिला

आरक्षण हमारे दौर की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति होगी : राष्ट्रपति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp