Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची ने गढ़वा को हराया, ईशान ओम बने मैन ऑफ द मैच

Latehar : जेएससीए के तत्वावधान में लातेहार जिला खेल स्टेडियम में खेले जा रहे अंतर जिला अंडर 16 के दूसरे मैच में सोमवार को रांची ने गढ़वा को छह विकेट से हरा दिया. गढ़वा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40वें ओवर में ही 143 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. आयुष सिंह ने 44 तथा तरुण गौरव ने 26 रनों का योगदान दिया. रांची की ओर से ईशान ओम ने 9.2 ओवर में 16 रन देकर पांच विकेट चटकाये. जवाबी पारी खेलने उतरी रांची की टीम 22 वें ओवर में ही चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इसे भी पढ़ें :  सीएम">https://lagatar.in/police-stopped-the-student-who-was-going-to-lay-siege-to-cms-residence/">सीएम

आवास घेराव करने जा रहे छात्र को पुलिस ने रोका, तो नाला पार कर दूसरे रास्ते से निकले
तनिष्क पॉल ने 56 गेंदों पर 59 तथा कौशिक कुमार ने 28 गेंदों पर 28 रनों का योगदान दिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रांची के ईशान ओम को मैच पर्यवेक्षक मो. सब्बीर ने प्रदान किया. मौके पर मैच पर्यवेक्षक मो. सब्बीर, अंपायर अजय पाठक व अमित हाजरा तथा स्कोरर दीपक सेठी थे. इस अवसर पर लातेहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार, नीरज कुमार सिंह, लाल आशीष नाथ शाहदेव, दिलीप कुमार प्रसाद, शैलेश कुमार व अश्विनी सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/police-detained-many-students-going-to-besiege-cms-residence/">Breaking

: सीएम आवास घेरने जा रहे कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही