Search

 
 
 

कप्तान प्रिया के शतक से रांची ने लोहरदगा को 188 रनों से हराया

 
Ranchi: जेएससीए अंतर जिला महिला सीनियर वन डे टूर्नामेंट के दूसरे दिन जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम ओवल ग्राउंड में रांची और लोहरदगा के बीच मुकाबला खेला गया. जिसमें रांची ने 188 रनों से जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रांची की टीम ने कप्तान प्रिया कुमारी के शानदार शतक और कुमारी मेधा के 90 रनों कि पारी की बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 313 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. प्रिया ने अपने 106 रनों की पारी के दौरान 14 चौके लगाए और मेधा ने 15 चौके और 1 छक्का भी लगाया. पल्लवी कुमारी ने 30, ईशा केशरी ने 29 और संजू पटेल ने 20 रनों का योगदान दिया. लोहरदगा की ओर से अनीशा कच्छप, हंसिका कुमारी और आफरीन खान को 1-1 विकेट मिले. बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोहरदगा कि टीम रांची के कसी हुई गेंदबाजी के सामने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 127 रन ही बना पाई. लोहरदगा की ओर से हंसिका कुमारी ने सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली. रांची की ओर से अंजुम बानो ने 3 विकेट झटके वहीं कप्तान प्रिया कुमारी, प्रीति कुमारी और अनीता तिग्गा ने 1-1 विकेट लिए. ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रिया कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसे भी पढ़ें- मंत्री">https://lagatar.in/jharkhand-rjd-leaders-paid-tribute-to-minister-jagarnath-mahato/">मंत्री

जगरनाथ महतो को झारखंड राजद के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही