Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची ने रामगढ़ को 94 रनों से हराया, प्रीति ने लिये 4 विकेट

Ranchi : जेएससीए अंतर जिला महिला सीनियर वन डे टूर्नामेंट में सोमवार को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम मेन ग्राउंड में रांची और रामगढ़ के बीच खेले गए मुकाबले में रांची ने 94 रनों से जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रांची की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 224 रन बनाए. रांची की ओर से कुमारी मेघा ने सर्वाधिक 89 रनों की पारी खेली. वहीं श्रेया झा ने 44 और मानशी सिंह ने 22 रनों की पारी खेली. रामगढ़ की ओर से तन्नु कुमारी ने 2, प्रगति प्रसाद, प्राची प्रसाद, प्रगति कुमारी और प्रिया पटेल ने 1-1 विकेट लिये. दूसरी पारी में रामगढ़ की पारी 43.3 ओवर में 130 रनों पर सिमट गई और लक्ष्य से 94 रन दूर रह गई. रामगढ़ की ओर से प्रिया पटेल ने सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली. रांची की ओर से प्रीति कुमारी ने 4, पल्लवी कुमारी ने 2, अंजुम बानो और अनीता तिग्गा ने 1-1 विकेट झटके. रांची की प्रीति को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसे भी पढ़ें – प्रोजेक्ट">https://lagatar.in/read-this-news-before-going-to-the-project-building-otherwise-there-may-be-trouble/">प्रोजेक्ट

भवन जाने से पहले यह खबर पढ़ लें, नहीं तो हो सकती है परेशानी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही