Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : हत्या के विरोध में बंद रहा बेड़ो का बाजार, हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग

Advertisement
Advertisement
  • अविलंब हत्यारों की गिरफ्तारी हो : विधायक
  • घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
  • बेड़ो के मसना में शंकर कच्छप का हुआ अंतिम संस्कार
Sunil Kumar Gupta Bedo (Ranchi) : रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुये दिनदहाड़े हत्या के विरोध में शुक्रवार को बेड़ो बाजार बंद रहा. बेड़ो व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानें स्वत: बंद रखी. इस दौरान पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा. हालांकि बंद के दौरान कुछ दुकानदार दुकान के दरवाजे को आंशिक रूप से खोलकर दिनभर बिजनेस में मशगूल दिखे. वहीं दूसरी ओर शंकर कच्छप के शव का रिम्स में पोस्टमार्टम किया गया. पोस्टमार्टम के दौरान शंकर कच्छप के परिजनों के साथ-साथ भाजपा नेता सन्नी टोप्पो भी मौजूद रहे. उन्होंने पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाया और पुलिसकर्मियों से हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की. जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा माहौल गमगीन हो गया. शंकर की पत्नी नेहा कच्छप का रो-रो कर बुरा हाल था. बड़ी मुश्किल से रोते बिलखते परिजनों को शांत कराया गया. उसके बाद शंकर की अंतिम यात्रा निकाली गई. बाजार टांड़ के निकट मसना में शंकर को मिट्टी देकर उसके पार्थिव शरीर को विदा किया गया. इस दौरान शंकर कच्छप के मित्र, परिजन, पंचायत के प्रतिनिधि, उनके चाहने वाले बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुये. वहीं मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने शंकर के परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने शंकर के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया और शंकर को मिट्टी दी. विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि बेड़ो के बाजार टांड़ में जिस प्रकार से शंकर कच्छप की हत्या की गई है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने के साथ उसे सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिये. बता दें कि गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे शंकर कच्छप की हत्या कर दी गई थी. उसके बाद शुक्रवार को शिल्पी नेहा तिर्की ने उनके परिवार के सदस्यों से मुलाक़ात की और गहरी संवेदना प्रकट की. पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, पंचायत समिति सदस्य राखी भगत के साथ डीडीसी परमेश्वर भगत भी शंकर कच्छप के अंतिम संस्कार में शामिल हुये. इस अवसर पर हजारों शोकाकुल लोग मौके पर मौजूद थे. वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने भी घटना पर गहरा शोक प्रकट किया. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन या चंपाई सोरेन के राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. उन्होंने भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े हत्या की घटना को शर्मनाक बताया. इसके पूर्व बीती रात लोहरदगा के लोकसभा प्रत्याशी समीर उरांव, गुमला के पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव, भाजपा अनुसूचित जनजाति मंच के जिला प्रभारी जगन्नाथ भगत, मुखिया सुशांति भगत सहित कई लोग पहुंचे थे. इस दौरान महागठबंधन सरकार पर को गिरती कानून व्यवस्था को लेकर घेरा और जमकर निशाना साधा था. इसे भी पढ़ें : लालू">https://lagatar.in/health-of-lalu-yadavs-elder-son-tej-pratap-yadav-deteriorated-admitted-to-hospital/">लालू

यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही