Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: आजादी के अमृत महोत्सव की शुरूआत, झारखंडी संस्कृति की दिखी झलक

Advertisement
Advertisement
Ranchi: बीएयू के तहत संचालित गुमला स्थित मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव की शुरूआत हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन सह-अधिष्ठाता डॉ. एके सिंह ने किया. इस मौके पर शिक्षकों और विद्यार्थियों को शांति, सदभाव एवं हर्षौल्लास के साथ अमृत महोत्सव मनाने का संदेश दिया गया. कॉलेज के प्रथम एवं द्वितीय सत्र के विद्यार्थियो ने झारखंड की कलाकृति एवं संस्कृति आधारित समूह नृत्य ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया.

सोनिया कुमारी रही अव्वल 

विद्यार्थियों में अमृत महोत्सव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला. इस मौके पर विद्यार्थियों के लिए सोलो संगीत एवं सोलो डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई. सोलो संगीत में कुल 8 विद्यार्थी शामिल हुए, सोनिया कुमारी प्रथम, अमरेन्द्र कुमार द्वितीय जबकि प्रसन्न पांडे ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया. सोलो डांस प्रतियोगिता में श्रेया आनंद ने प्रथम, पयोजा मोहंती ने द्वितीय जबकि आस्था सिन्हा ने तृतीय स्थान हासिल किया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-to-make-the-tricolor-campaign-a-success-the-sisters-of-43-organizations-took-out-a-cycle-rally/">धनबाद

: तिरंगा अभियान को सफल बनाने 43 संगठनों की दीदियों ने निकाली साइकिल रैली
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/yyyy-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="270" />

निर्णायक मंडली में ये रहे शामिल  

निर्णायक मंडली में डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. जयराज पी, डॉ. वीरेन्द्र सिंह एवं जीतेन्द्र कच्छप शामिल थे. कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी ओमप्रवेश कुमार रवि ने किया. कार्यक्रम में कॉलेज के सभी विद्यार्थी, शिक्षक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. वहीं बीएयू कुलपति डॉ. ओंकार नाथ सिंह ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें-खूंटी">https://lagatar.in/khunti-4-criminals-arrested-in-vishun-pahan-murder-case/">खूंटी

: विशुन पाहन हत्या मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा, गोली, बाइक, मोबाइल बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही