Search

 
 
 

रांची : निगम के कैंप से फायदा, चार दिन में बने 200 ट्रेड लाइसेंस

 
Ranchi : रांची नगर निगम द्वारा ट्रेड लाइसेंस को लेकर विभिन्न वार्डो में कैंप लगाया जा रहा है. चार दिनों के कैंप में अब तक लगभग 200 ट्रेड लाइसेंस बनाए गए हैं. कैंप में प्रत्येक दिन 30-35 व्यवसायियों के ट्रेड लाइसेंस के लिए आवेदन आ रहे हैं. जिनके कागजात सही हैं, उन्हें अगले दिन ट्रेड लाइसेंस सौंप दिया जा रहा है.

विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा

ट्रेड लाइसेंस और टैक्स कलेक्शन को लेकर रांची नगर निगम सख्ती के साथ काम करने जा रहा है. कैंप में व्यवसायी अपने दस्तावेज के साथ पहुंचकर ट्रेड लाइसेंस बना सकते हैं. 24 घंटे के अंदर ट्रेड लाइसेंस सर्टिफिकेट व्यवसायियों को मिल जाएगा. प्रत्येक वार्ड में दो दिन कैंप लगाया जाएगा. कैंप के समापन के बाद रांची नगर निगम सभी वार्डों में ट्रेड लाइसेंस को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाएगा, जिसमें ट्रेड लाइसेंस नहीं मिलने पर कारोबारी पर कड़ी करवाई की जाएगी.

प्रत्येक वार्ड में दो बार कैंप लगाये जाएंगे

सिटी मैनेजर रोबिन ने बताया कि नगर निगम के द्वारा ट्रेड लाइसेंस को लेकर र विभिन्न वार्डों में कैंप लगाए जा रहे हैं. हर रोज तकरीबन 30-35 आवेदन आते हैं. व्यवसायियों को आवेदन करने के बाद 24 घंटे के अंदर ट्रेड लाइसेंस सौंप दिया जा रहा है. कागजात नहीं सही होने पर उन्हें बुलाकर समझाया जा रहा है. पिछले चार दिनों से यह कैंप लग रहा है. आज कैंप का पांचवां दिन था. प्रत्येक वार्ड में दो बार कैंप लगाया जाएगा. इसे भी पढ़ें– एशिया">https://lagatar.in/asia-cup-kohli-scored-his-first-century-of-t20-century-after-3-years-in-international-cricket/">एशिया

कप : कोहली ने लगाया टी20 का पहला शतक, इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 साल बाद सेंचुरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही