Search

रांचीः भीड़ बढ़ने पर भारत दर्शन ट्रेन का फेरा बढ़ाया जाएगा

  • झारखंड के पांच शहरों में रुकेगी भारत दर्शन ट्रेन
Ranchi: श्री राम कृष्ण धार्मिक यात्रा भारत दर्शन ट्रेन के फेरे बढ़ाए भी जा सकते हैं. यह ट्रेन 20 मई को झारसुगुडा, राउरकेला से रांची होते हुए देश के सात तीर्थ स्थलों का दर्शन कराने के लिए रवाना होगी. इस ट्रेन से सफर के लिए बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है. ट्रेन फिलहाल एक फेरा ही चलेगी. यदि बुकिंग सौ फीसदी हुई तो इसका फेरा बढ़ाया जाएगा. यह जानकारी आईआरसीटीसी कोलकाता से आए सीनियर सुपरवाइजर मनीष कुमार, दीपांकर मन्ना और एरिया मैनेजर युवराज मिंज ने रांची स्टेशन में दी. इसे भी पढ़ें- 110">https://lagatar.in/pipeline-digging-agency-did-not-repair-amount-will-be-deduct/35741/">110

करोड़ खर्च बाद भी पाइपलाइन खुदाई की एजेंसी नहीं करा पाया मरम्मत, 20 फीसदी राशि की होगी कटौती

झारखंड के पांच स्टेशनों पर रूकेगी ट्रेन

यह ट्रेन झारखंड के पांच शहरों पर रुकेगी. आईआरसीटीसी का यह ट्रेन तीर्थयात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, वैष्णोदेवी, अमृतसर स्वर्ण मंदिर, मथुरा-वृंदावन, अयोध्या राम जन्म भूमि का दर्शन कराएगी. रांची में रुकने के बाद यह ट्रेन बोकारो, आसनसोल, धनबाद, पारसनाथ, कोडरमा, गया और मुगलसराय में रुकेगी. तीर्थयात्रियों के सुविधाओं के बारे में उन्होंने बताया कि प्रति यात्री किराया 9,450 रूपया होगा. इसमें बीमा की सुविधा भी उपलब्ध होगी. प्रत्येक यात्रियों को 4.0 लाख रुपये की बीमा की जाएगी. सफर के दौरान सामाजिक दूरी का ख्याल रखा गया है. इसमें 12 स्लीपर कोच होंगे. 850 यात्रियों की जगह केवल 700 यात्रियों की ही बुकिंग होगी. हर बोगी में एक टूर एस्कॉट और एक सिक्यूरिटी गार्ड रहेंगे. ट्रेन में फर्स्ट एड की टीम होगी. सफर के दौरान सभी यात्रियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाएगा. इसे भी पढ़ें- गलत">https://lagatar.in/the-girls-beat-the-teacher-accuse-him-of-molesting/35716/">गलत

हरकत करने वाले शिक्षक को छात्राओं ने सिखाई सबक
कम से कम 20 तीर्थयात्रियों के सफर करने पर एक यात्री को शुल्क से छूट दी जाएगी. सफर के दौरान यात्रियों के खान-पान का भी ख्याल रखा जाएगा. 10 दिन के तीर्थयात्रा में शाकाहारी व्यंजन परोसे जाएंगे. हर दिन के भोजन का मेन्यू अलग-अलग होगा. मधुमेह और खानपान में एहतियात बरतनेवालों लोगों को भी उनके स्वास्थ्य के अनुकूल भोजन दिए जाएंगे.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//