Search

 
 
 

रांची : 2024 के चुनाव को लेकर भारत जोड़ो अभियान ने बनाई रणनीति

 
Ranchi : रांची प्रेस क्लब में भारत जोड़ो अभियान की रांची इकाई ने नफरत की राजनीति के खिलाफ सद्भाव सम्मेलन का आयोजन किया. जुड़ेगा इंडिया जीतेगा भारत को आदर्श मानकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि के तौर पर राजनीतिक दलों, स्वयंसेवी संगठनों, लेखकों, पत्रकारों, चिंतकों, महिला और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने इस सम्मेलन में शिरकत की. सम्मेलन में आने वाले 2024 के चुनावों से पूर्व इंडिया के घटक दलों तथा सामाजिक और सामुदायिक प्रतिनिधियों के साथ एक परिचर्चा की गई, जिस पर नफरत की राजनीति के खिलाफ कैसी तैयारी करके भारत जोड़ो अभियान, इंडिया एलायंस के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेगा, इसकी रणनीति बनाई गई.

75 सदस्यीय कमेटी की घोषणा

इसके लिए 75 सदस्यीय कमेटी की घोषणा की गई. आने वाले समय में सद्भावना पर कार्य करने वाले युवाओं और संगठनों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. इस सत्र में वोटर सूची में छूट गए नामों को जोड़ने के लिए ऑनलाइन कैंपों के आयोजन तथा पोलिंग बूथ के प्रबंधन की दिशा में कार्य करने का भी फैसला लिया गया. बहुत जल्द भारत जोड़ो अभियान रांची लोकसभा क्षेत्र में एक सद्भावना यात्रा का आयोजन भी करेगी. आने वाले महीने में भारत जोड़ो अभियान विधानसभा, ब्लॉक तथा पंचायत स्तर पर इसी प्रकार के सम्मेलनों का आयोजन कर लोगों में जागरूकता लाने के प्रयास करेगा.

कार्यक्रम में ये थे शामिल

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव, जदयू के महासचिव श्रवण कुमार, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र चौबे, सीपीआई के अजय सिंह और झारखंड मुक्ति मोर्चा के परमिंदर सिंह नामधारी, सामाजिक चिंतक सुधीर पाल, पत्रकार कुमार विनोद, फादर टॉम फादर, महेंद्र पीटर तिग्गा, कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन की यशस्विनी सहाय, सामाजिक कार्यकर्ता हेमि गायकवाड आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन भारत जोड़ो अभियान के रांची लोकसभा के संयोजक नदीम खान ने किया और इसकी अध्यक्षता भारत जोड़ो अभियान की राज्य संयोजक बासवी कीड़ो ने की. कार्यक्रम में विषय प्रवेश सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर पाल और अलोका कुजूर, संविधान की प्रस्तावना का पाठ भारत जोड़ो अभियान के सौरभ श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन शहरोज कमर ने किया. इसे भी पढ़ें – RIMS:">https://lagatar.in/rims-age-limit-for-reinstatement-of-resident-doctors-increased-by-five-years/">RIMS:

रेजिडेंट डॉक्टरों की बहाली में उम्र सीमा पांच साल तक बढ़ाई गई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही