Search

 
 
 

रांची : भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने वार्डों में शुरू की संपर्क यात्रा

 
Ranchi : भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने रांची नगर निगम के विभिन्न वार्डों में मंगलवार से समाधान यात्रा की शुरूआत की. यह यात्रा 30 जून तक चलेगी. इस दौरान भाजमो के सदस्य रांची के विभिन्न वार्डों में जाकर पूर्व पार्षदों और उस वार्ड के लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को जानेंगे. यात्रा का नेतृत्व कर रहे भाजमो के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि अभी नगर निगम और निकाय का कार्यकाल समाप्त हो गया है और चुनाव भी नहीं हो रहा है. जिन जटिल समस्याओं का वार्ड पार्षदों के द्वारा समाधान नहीं हो पाया है, उनके निदान के लिए कोर कमेटी मामले से संबंधित पदाधिकारियों और मंत्रियों के साथ ही मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक पहुंचायेगी. जिन विभागों में समन्वय नहीं बन पा रहा है, उसमें मध्यस्थता करेगी. साथ ही इस यात्रा के माध्यम से भारतीय जनतंत्र मोर्चा से जुड़ने का न्योता देगी. यात्रा के पहले दिन वार्ड नंबर 26 के पूर्व पार्षद अरुण कुमार झा और वार्ड नंबर 34 के पूर्व पार्षद विनोद कुमार सिंह समेत वहां के नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना गया. इसे भी पढ़ें – पटना-रांची">https://lagatar.in/vande-bharat-will-soon-run-between-patna-ranchi-eight-bogies-reaching/">पटना-रांची

के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत, पहुंच रहीं आठ बोगियां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही