Search

Ranchi : इरफान अंसारी से मिले भवनाथपुर विधायक, क्षेत्र के विकास व समस्याओं पर हुई चर्चा

Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मंगलवार को उनके आवास पर भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव ने मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भवनाथपुर क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास कार्यों और लोगों से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.
 
इसे भी पढ़ें...

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि अनंत प्रताप देव ने उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण समस्याओं और विकास से जुड़े विषयों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अनंत प्रताप देव की कार्यशैली बताती है कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और बिना किसी जाति या धर्म के भेदभाव के सभी वर्गों के हित में काम करते हैं.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जनता की सेवा करना उनके लिए गर्व और संतोष की बात है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े हर मुद्दे के समाधान के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम करेगी और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही