Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : मणिटोला काली मंदिर का बड़ा पूजा महोत्सव पांच जून से

Ranchi : मां काली जगदंबा मंदिर, डोरंडा मणिटोला का तीन दिनी बड़ा पूजा महोत्सव बुधवार से प्रारंभ हो जायेगा. पहले दिन शाम छह बजे मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं संग स्थानीय और बाहर से आये कलाकार भक्ति की सतरंगी छटा बिखेरेंगे. मंदिर के पवन पासवान ने बताया कि इसके लिए ओडिशा, छत्तीसगढ़ और जमशेदपुर के कलाकारों को खास तौर से आमंत्रित किया गया है. यात्रा में शामिल श्रद्धालु पत्थर रोड, शिवपुरी, हिनू मुख्य मार्ग होते हुए इंदिरा पैलेस से घूम कर पीएचडी, बाल मंदिर मार्ग के रास्ते मुख्य मंदिर आयेंगे. यहां पूजन-आरती के बाद दीप महोत्सव मनाया जायेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/manitola1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्होंने बताया कि दूसरे दिन गुरुवार को मुख्य पूजा होगी. तड़के तीन बजे से रात के 11 बजे तक पूजन-अनुष्ठान चलेगा. इस बीच कतारबद्ध हजारों दर्शनार्थी मां के श्रीचरणों में श्रद्धा का पुष्प चढ़ायेंगे. अंतिम दिन सात जून को मां का विशेष भोग बंटेगा. सवा लाख से ज्यादा भक्त मां का प्रसाद ग्रहण करेंगे. मां भवानी जागरण के साथ महोत्सव संपन्न हो जायेगा. पवन ने बताया कि 1978 से यहां लगातार भव्य रूप में पूजा की जा रही है. उन्होंने श्रद्धालुओं से इसमें भाग लेने का आग्रह किया है. ऐसी मान्यता है कि मणिटोला में विराजमान मां काली के दर से खाली हाथ कोई नहीं लौटता. मां सभी की मनोकामनाएं पूरी करती हैं. इसी भाव से हर दिन यहां भक्तों का तांता सा लगा रहता है. वार्षिक बड़ा पूजा महोत्सव में तो भक्तों का मेला सा लगा रहता है. आम तो आम खास और गणमान्य भी भक्ति की डोर से बंध खिंचे चले आते हैं. इसे भी पढ़ें -बड़ी">https://lagatar.in/death-of-large-number-of-bats-causes-panic-fear-of-heatwave/">बड़ी

संख्या में चमगादड़ों की मौत से हड़कंप, हीटवेव की आशंका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही