Search

रांची : सांसद निशिकांत दुबे को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट से गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने निशिकांत दुबे की याचिका पर सुनवाई करते हुए डिस्चार्ज पीटीशन खारिज किए जाने के निचली अदालत के फैसले को रद्द कर दिया है. निशिकांत दुबे की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव और अधिवक्ता पार्थ जालान ने अदालत में पक्ष रखा. यह मामला गोड्डा में सड़क जाम करने से जुड़ा हुआ है. निशिकांत दुबे के खिलाफ जिला प्रशासन ने वर्ष 2010 में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी, जिसे रद्द करने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. इसे भी पढ़ें -बंगाल">https://lagatar.in/bengal-female-prisoners-getting-pregnant-in-jails-196-children-born-amicus-curiaes-report-presented-in-calcutta-high-court/">बंगाल

: जेलों में गर्भवती हो रहीं महिला कैदी, 196 बच्चे जन्मे, कोलकाता हाई कोर्ट में पेश हुई न्यायमित्र की रिपोर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp